dath https://jaivardhannews.com/the-funeral-procession-of-a-living-person-was-taken-out-for-the-rain/

मध्यप्रदेश के जाम्बुआ के अचल गांव में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थनाओं के साथ अब टोने-टोटकों का दौर भी शुरू हो गया है। लंबे समय से रूठे मानसून को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। शनिवार को शहर में जीवित व्यक्ति की शव यात्रा निकाली गई वहीं ग्रामीण क्षेत्र करड़ावद में महिलाओं ने सड़क किनारे बैठकर भजन-कीर्तन किए। जिले में मानसून ने 19 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद कुछ दिन बारिश हुई। लेकिन फिर बादल रूठ गए। बीच-बीच में बारिश हुई लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी। इस दौरान किसानों द्वारा बोई गई फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है। बारिश के लिए टोटका करते हुए शहर में कुछ लोगों ने ठेलागाड़ी पर जीवित व्यक्ति की शव यात्रा निकाली।

उसे बकायदा कफन ओढ़ाया गया। पूछने पर बताया कि ऐसा करने से बारिश अच्छी होती है। उधर मौसम विभाग आगामी चार दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान लगा रहा है। शनिवार को दोपहर 1ें 10 मिनिट बरसने के बाद वर्षा थम गई। इसके बाद लोग उमस से बेहाल होते रहे। जिले में अब तक 6 इंच औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष 8.7 इंच पानी बरस चुका था।