Jaivardhan News

Mysterious temple : आखिर इस मंदिर में ऐसा क्या है कि लोग यहां जाने से डरते है, देखिए अनोखा मंदिर

01 98 https://jaivardhannews.com/the-mysterious-temple-of-the-unique-secret/

Mysterious temple : आखिर इस मंदिर में ऐसा क्या है कि लोग यहां जाने से डरते है, देखिए अनोखा मंदिरमंंदिर नाम सुनते हुए मन में आस्था और श्रद्धा की बात मन में आ जाती है। लेकिन इस दुनिया में कई रहस्यमयी मंदिर और कुछ स्थान है जहां लोग जाने से डरते है और सुर्यास्त के पश्चात को उस स्थान के ईर्द-गिर्द कोई नहीं भटकता है। हम बात कर रहे है ऐसे मंदिर की जहां लोग जाने से डरते है आखिर यहां ऐसा क्या है।

कई मंदिर भी ऐसे हैं जिनके निर्माण आदि से जुड़ी हुई बहुत सी कहानियां चकित करने वाली हैं। विशेषतः भारत में तो काफी ऐसे मंदिर हैं जो अपने अंदर कई राज समेटे हुए हैं। हम मनुष्य अपने दुखों और भय से मुक्ति के लिए अपने आराध्य अथवा ईश्वर के पास जाते हैं। कहते हैं कि ईश्वर के दर्शन मात्र से एक सुकून की प्राप्ति होती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। परंतु आप जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि भारत में एक मंदिर ऐसा भी है जहां संध्या के समय चारों तरफ डर का माहौल बन जाता है। रात्रि के समय कोई व्यक्ति पल भर भी इस भय से यहां रुकने की हिम्मत नहीं करता कि कहीं वह पत्थर का न बन जाए। राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित इस मंदिर का नाम है, किराडू मंदिर।

ये भी पढ़ें : Engineering Students : इंजीनियरिंंग स्टूडेंट्स ने बांस से बनाई दुनिया की 100 फीसदी इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार

Mysterious temple in india : यहां के लोग बन गए पत्थर के

राजस्थान के खजुराहो के नाम से विख्यात किराड़ू मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है। अपनी स्थापत्य कला के लिए यह मंदिर विश्व भर में जाना जाता है। कहा जाता है कि 1161 ईसा पूर्व इस स्थान को ‘किराट कूप’ के नाम से जाना जाता था।

most mysterious temple in india : यहां के लोगों का मानना है कि काफी वर्षों पहले किराडू में एक सिद्ध साधु अपने कुछ शिष्यों के साथ आए थे। एक दिन जब वह भ्रमण के लिए अपने शिष्यों को वहीं छोड़कर चले गए तो पीछे से एक शिष्य की तबीयत बिगड़ गई। उस शिष्य की हालत को देखकर जब बाकी शिष्यों ने गांव वालों से सहायता मांगी तो किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। भ्रमण के बाद जब साधु वहां पहुंचे तो उनकी अनुपस्थिति में घटित घटना का उन्हें पता चला, जिससे वह अत्यंत क्रोधित हो गए। और तब उन्होंने सभी गांव वालों को श्राप दे दिया कि सूर्यास्त होने के बाद सभी लोग पत्थर के बन जाएंगे।

world’s most mysterious temple : इसके अलावा एक दूसरी हैरान कर देने वाली कहानी भी इस मंदिर से जुड़ी हुई है। कहते हैं कि साधु के उस शिष्य के बीमार पड़ने पर एक महिला ने साधु के शिष्यों की मदद की थी। इस कारण बाकी गांव वालों को श्राप देने से पहले उस साधु ने महिला से कहा था कि सूरज अस्त होने से पहले वह उस गांव से चली जाए और पीछे मुड़कर ना देखे। परंतु महिला ने साधु की बात को गंभीरता से नहीं लिया तथा पीछे मुड़ कर देख लिया। जिससे तभी से वो पत्थर की बन गई। आज भी मंदिर से कुछ दूर उस महिला की मूर्ति भी स्थापित है।

World mysterious temple : मंदिर पर साधु का श्राप

कहा जाता है कि राजस्थान के एक मंदिर पर एक साधु का श्राप है। यह श्राप इस खौफनाक रहस्य के पीछे माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद इस मंदिर में प्रवेश करने वाला कोई भी व्यक्ति पत्थर का बन जाता है। मान्यता है कि एक सिद्ध साधु ने अपने शिष्यों को राजा और प्रजा के भरोसे छोड़कर चले गए थे। उन्होंने राजा से अपने शिष्यों का ख्याल रखने का आग्रह किया था। लेकिन राजा और प्रजा दोनों अपने काम में इतने व्यस्त हो गए कि शिष्यों पर ध्यान ही नहीं दिया। इस बीच, एक शिष्य की तबीयत बिगड़ गई। जब शिष्यों ने गांव वालों से मदद मांगी, तो किसी ने उनकी मदद नहीं की। जब साधु को इस बात का पता चला तो उन्हें बहुत गुस्सा आया और उन्होंने पूरे गांव को श्राप दे दिया।

ये भी पढ़ें : Personality : आपके नाखूनों के आकार से पता लगेगा आपका स्वभाव कैसा है

Mysterious temple : महिला की मूर्ति और श्राप की कहानी

किराडू मंदिर के पास एक महिला की मूर्ति आज भी स्थापित है। यह मूर्ति उस महिला की है जिसे साधु ने श्राप दिया था। कहा जाता है कि साधु के इस श्राप के बाद गांव के लोगों में दहशत फैल गई और अब कोई भी शाम के बाद इस मंदिर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। यह मंदिर बाड़मेर के पास स्थित है, जहाँ जैन मंदिर, बाड़मेर किला और रेत के टीले भी देखने को मिलते हैं। किराडू के रहस्य के कारण लोग इस मंदिर को देखने आते हैं। हालांकि, किराडू का श्राप सच है या कल्पना, यह कहना मुश्किल है। लेकिन यह जगह बंजर होने के कारण डरावनी लगती है। शाम तो शाम, दिन में भी यहां ज्यादा लोग दिखाई नहीं देते।

Exit mobile version