Jaivardhan News

हल्दीघाटी युद्ध के तथ्यात्मक गलती वाले शिलापट्ट हटाने की कार्यवाही तेज, राजसमंद विधायक केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मिली

01 101 https://jaivardhannews.com/the-process-of-removing-the-factually-mistaken-inscriptions-of-haldighati-war-intensified/

राजसमंद। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने हल्दीघाटी क्षेत्र में पुरातत्व विभाग के शिलालेख में तथ्यात्मक गलती के संबंध में केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल से भेंट कर उन्हें इस बार में अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री केा बताया कि हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध में महाराणा प्रताप की कुशल रणनीति के कारण मुगल सेना को भारी नुकसान हुआ था एवं वह पीछे हटने को विवश हो गई थी। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री पटेल ने तथ्यात्मक गलती वाले शिलापट्टों को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

नौ चौकी पाल के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अनुरोध
राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल से नौ चौकी पाल के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के लिए अनुरोध किया। विधायक ने राजसमंद झील का ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन की दृष्टि से इसकी उपयोगिता पर मंत्री से चर्चा की। यहां पर सी प्लेन चलाकर पर्यटन को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

राजसमंद झील में जल परावर्तन
राजसमंद झील में पर्याप्त जल आवक सुनिश्चित करने के लिए मानसी वाकल और देवास परियोजना से जल परावर्तन के लिए केंद्रीय सहायता का अनुरोध भी किया। झील में जलस्तर बने रहने पर जल क्रीड़ा गतिविधियां प्रारंभ करके पर्यटन में भारी वृद्धि की जा सकती है।

राजसमंद को उच्च पर्यटन संभावना वाला जिला घोषित करें
राजसमंद जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और नैसर्गिक महत्व के कई पर्यटन स्थलों का जिला बताया। हल्दीघाटी, नाथद्वारा, चारभुजा, द्वारकाधीश, कुंभलगढ़, दिवेर, छापली, मातृकुंडिय, राजसमंद झील, अभयारण्य, कामलीघाट जैसे कई पर्यटन की संभावनाओं वाले स्थल है। केंद्र सरकार राजसमंद जिले को उच्च पर्यटन संभावना का जिला घोषित करके यहां पर पर्यटन विकास के लिए विशेष योजनाएं क्रियान्वित करें।

Exit mobile version