Jaivardhan News

राजसमंद के तकड़ियों का गुड़ा में युवक ने लगाई फांसी, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान

01 75 https://jaivardhannews.com/the-young-man-hanged-himself-in-the-guda-of-rajsamand-was-troubled-by-financial-constraints-and-debt/

आर्थिग तंगी और कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पुलिस पहुंची जहां शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान है उसमे लिखा कि कर्जदार उस पर दबाव बना रहे है। ग्रामीणों ने तीन से चार घंटे तक प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।

नाथद्वारा तहसील के तकड़ियों का गुड़ा में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नाेट में आर्थिक तंगी और कर्जदाराें से खुद काे परेशान बताया। पुलिस ने बताया कि जोरावरसिंह 46 ने मंगलवार शाम 4 बजे खुदकुशी कर ली। शव को उतारकर परिजनों की सहमति से नाथद्वारा मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला, इसमें उसने आर्थिक तंगी कर्ज और कर्जदारों से बन रहे दबाव के बारे में लिखा था। बुधवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप संचालक पर पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कार्यवाही की मांग करते हुए करीब 3 से 4 घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश की और संचालक व ग्रामीणों में समझौता करवाया।

पेट्रोल पंप पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

बताया कि परिजन 50 लाख व मृतक के बच्चों के लिए नाैकरी की मांग कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। हालात पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों से समझाइश की। संचालक के प्रतिनिधि व ग्रामीणों के बीच करीब 4 घंटे तक बातचीत चली। इसमें 6 लाख रुपए और मृतक के एक पुत्र को नाैकरी व पुत्री की शादी में आर्थिक सहायता के वादे पर समझौता हुआ। मामले में किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों ही पक्षों ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को साैंपा।

Exit mobile version