Jaivardhan News

Theft in temple : अंबामाता मंदिर में चोरी, गेट का ताला तोड़ चांदी का मुकुट, सोने की चुड़िया लेकर फरार हुए चोर

Theft in temple 1 https://jaivardhannews.com/theft-in-temple-gold-and-silver-jewelery/

Theft in temple : खमनोर क्षेत्र के कोशीवाडा में स्थित अम्बा माता मंदिर और महाबलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने मंदिरों के ताले तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने अम्बा माताजी के मंदिर से चांदी के दो छत्र, चांदी का मुकुट, सोने की दो चूड़ियां और एक सोने की चेन चुरा ली है।

Rajsamand Police : शुक्रवार सुबह जब महाबलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का जायजा लिया। मंदिर के व्यवस्थापक जगन्नाथ सुथार के अनुसार, 25 जुलाई की देर रात चोरों ने पहले महाबलेश्वर महादेव के मंदिर में घुसने का प्रयास किया। मंदिर में कुछ मूल्यवान न मिलने पर उन्होंने पास ही स्थित अम्बा माताजी के मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों मंदिरों के मुख्य द्वारों के ताले तोड़े। अम्बा माताजी के मंदिर से उन्होंने चांदी के दो छत्र, एक चांदी का मुकुट (कुल वजन लगभग एक किलो), माताजी के हाथों में पहनी हुई साढ़े तीन तोले की दो सोने की चूड़ियां और आधा तोले की एक सोने की चेन चुराकर फरार हो गए। Theft in khamnor temple

ये भी पढ़ें : Suicide in rajsamand : पिता के सामने ही मां-बेटी ने कुएं में कूद कर जान दी

Rajsamand news today : चोरी की घटना के बाद की कार्रवाई

Rajsamand news today : जब शुक्रवार सुबह महाबलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने दोनों मंदिरों के ताले टूटे हुए पाए। इस घटना की जानकारी उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को दी। मंदिर के व्यवस्थापक जगन्नाथ सुथार को घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। Nathdwara News

Exit mobile version