Jaivardhan News

राजसमंद : भुआ के घर शादी में आई थी नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया रेप

01 45 https://jaivardhannews.com/three-youths-raped-a-minor-girl-who-had-come-to-bhuas-house-for-marriage/

भीम क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की भुआ की शादी में आई थी यहां पर तीन युवकों ने उसे बहला-फुसला कर खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई।

भीम उपखंड के बार थाना में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग लड़की भुआ के घर शादी में आई हुई थी। 3 अज्ञात बदमाश बिंदौरी कार्यक्रम से उसे बहला फुसला कर खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी अजमेर जिले की रहने वाली है। घटना 23 मार्च रात्रि की है।

बार थाना अधिकारी दलपतसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अजमेर निवासी किशोरी भुआ के घर शादी में आई हुई थी। भुआ की लड़की की शादी में 23 मार्च को बिंदौरी निकाली जा रही थी। भुआ के घर शादी में मायरा लेकर आए किशोरी के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। मध्य रात्रि बाद अज्ञात बदमाश किशोरी को बहला फुसला कर जंगल में ले गए। 3 बदमाशों ने किशोरी के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद किशोरी ने अपने परिवार वालों को आपबीती बताई। किशोरी दुष्कर्म करने वाले तीनों युवकों को नहीं जानती थी। परिवारजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर बार थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच भीम डिप्टी राजेंद्र सिंह कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

Exit mobile version