Jaivardhan News

Todgarh Bhairav ​​Dham : टॉडगढ़ भैरव मंदिर पर भक्ति संध्या 15 जून को

Rajsamand news 1 1 https://jaivardhannews.com/todgarh-bhairav-dham-devotional-evening-on-15th/

Todgarh Bhairav ​​Dham : राजसमंद भीम कस्बे के निकट स्थित श्री काल भैरव धाम मंदिर टॉडगढ़ पर शनिवार 15 जून को नाकोड़ा भैरव जन्मोत्सव बटुक भैरव जयंती के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन के संबंध में मंदिर के मुख्य उपासक विद्या प्रकाश पडियार के निर्देशन में एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। Rajsamand news

ये भी पढ़ें : Deadly attack : राजसमंद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन बदमाश फरार, पुलिस कर रही तलाश

Nakoda Bherav Dham : मंदिर से जुड़े कार्यकर्ता राजकुमार दक ने बताया कि इस दिन मुख्य उपासक विद्या प्रकाश पडियार, रतनलाल सेन व कपिल पडियार के सानिध्य में संध्या महाआरती होने के पश्चात भव्य भैरव भक्ति संध्या आयोजित होगी। जिसमें प्रसिद्ध गायिका त्रिशा सुथार व गायक गोकुल शर्मा अपनी भव्य प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में मुख्य सेवक विनोद पडियार, रमेश बोहरा, दीपक पडियार, पिंटू पितलिया, दीपचंद दक, रमेश सोनी, राजकुमार दक, सुरेंद्र सिंह सांखला, जयेश पडियार, हर्ष समेदिया, पवन लोढ़ा, संजय रांका, गोपाल सोनी, पुरुषोत्तम पडियार, अशोक सेन, बालचंद देरासरिया बुद्धि प्रकाश पडियार, अशोक पोखरना, महेंद्र टेलर, संजय सिंयाल, लोकेश गर्ग, महेश शर्मा, रमेश देसरला, बाबूलाल भाटी आदि कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। Tadgarh Dham News

Exit mobile version