01 85 https://jaivardhannews.com/took-the-woman-to-kashmir-on-the-pretext-of-getting-work-raped-her-by-threatening-to-kill-her-son/

एक महिला को जयपुर से काम दिलाने का झांसा देकर कश्मीर ले गए। वहां पर उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया। महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट कर लंबे समय तक दुष्कर्म करते रहे। इससे महिला गर्भवती हो गई। उसने एक बेटी को जन्म दिया। उसके साथ मारपीट करते थे और खाने के लिए भी नहीं देते थे।

महिला ने शाहिद, आमिर, हुसैन, विस्मिल्लाह, फिरदोश व काजी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए जयपुर के प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रताप नगर थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराए जाएगें। अभी मैंने मामले को देखा नहीं है। जांच की जा रही है। देख कर बताता हूं। तब कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन भी नहीं उठाया।

प्रतापनगर इलाके में रहने वाली 25 साल की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह शादीशुदा है और पति के साथ प्रतापनगर में रह रही थी। उसका एक बेटा भी है। इस दौरान उसकी पहचान शाहिद व अन्य लोगों से हुई। उन्होंने उसे अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया। उसने मना कर दिया। उसे कहा कि हम तुम्हे अपने साथ ले चलते है। वहां पर अच्छा काम मिलेगा और पैसे भी खूब मिलेंगे। इससे तुम्हारा जीवन सुधर जाएगा। महिला उनके झांसे में आ गई। वे महिला को अपने साथ लेकर चले गए। महिला ने उनसे पूछा कि वे कहां ले जा रहे हैं। तब उन्होंने कुछ नहीं बताया। वे उसे कश्मीर में लेकर पहुंच गए। वहां पर ले जाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। काम दिलाने का झांसा देकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया।

महिला ने बताया कि वहां पर उसे कोई काम नहीं दिलाया। बल्कि उसे भाग जाने के डर से कमरे में ही बंद करके रखते थे। उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। उसने मना किया उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। वह काफी परेशान हो चुकी थी। अब उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करते रहे। मना करने पर मारपीट करते थे। उसके साथ लंबे समय तक रेप करते रहे। वह बदहवाश स्थिति में कमरे में ही पड़ी रहती थी। यहां तक कि उसे खाना-पीना भी नहीं देते थे। महिला ने कई बार वहां से निकलकर भाग जाने का प्रयास किया। पकड़े जाने पर उसे कमरे में बंद कर देते थे और मारते-पीटते थे। बार-बार दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई। उसका कही इलाज भी नहीं कराया। उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने पर उसके साथ मारपीट करते रहे। यहां तक उसे खाना भी नहीं देते थे। बेरहमी से मारते-पीटते थे। किसी तरह से महिला वहां से बचते हुए निकल कर वापस जयपुर आ गई। उसने प्रतापनगर पुलिस को आप बीती बताई। कोर्ट से इस्तगासा के जरिए महिला ने शाहिद, आमिर, हुसैन, विस्मिल्लाह, फिरदोश व काजी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।