twitter news https://jaivardhannews.com/twitter-declared-jammu-kashmir-and-ladakh-as-separate-countries-from-india/

हमारे भारत देश में ट्विटर अपनी हरकतों से बाझ नहीं आ रहा है। अब हमारे देश के नक्शे से छेड़छाड़ कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग देश दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इससे पहले, ट्विटर ने केन्द्रीय कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। ट्विटर की इस हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @thvaranam के नाम के यूजर ने नोटिस किया था। ट्विटर की तरफ से जारी भारत के नक्शे की फोटो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 28 जून 2021 को सुबह 10:38 बजे शेयर किया है। इस पर लिखा है कि ट्विटर कैरियर पेज पर भारत का नक्शा।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का हैंडल शुक्रवार सुबह एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया। इसकी वजह ये बताई गई कि उन्होंने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। हालांकि बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए रविशंकर प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया। इस पर ट्विटर ने कहा था कि DMCA नोटिस के कारण मिनिस्टर (रविशंकर प्रसाद) के अकाउंट तक एक्सेस को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। संबंधित ट्वीट को भी रोक दिया था। हमारी कॉपीराइट पॉलिसी के मुताबिक, हम कॉपीराइट ओनर या उनके अथॉराइज्ड रिप्रजेंटेटिव्स की ओर से भेजी गई जायज शिकायतों पर एक्शन लेते हैं।

66777 1624869684 https://jaivardhannews.com/twitter-declared-jammu-kashmir-and-ladakh-as-separate-countries-from-india/

पहले भी गलत नक्शा दिखा चुका ट्विटर
ट्विटर पहले भी भारत का नक्शा गलत दिखा चुका है। अक्टूबर 2020 में भारत के लद्दाख के इलाके वाले क्षेत्र लेह को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) का हिस्सा बताया था। उस दौरान भारत सरकार ने ट्विटर के CEO जेक डोरसे को भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

नए IT कानून के चलते टकराव
ट्विटर और सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों से नए IT कानून को लेकर टकराव के हालात बने हुए हैं। ट्विटर भारत के कानून को नहीं मान रहा है। सरकार ने भारत में कंपनी को शिकायत अधिकारी रखने के निर्देश भी दिए हैं। हाल ही भारत में ट्विटर के शिकायत अधिकार धर्मेंद्र चतुर ने इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी जगह भारत में अमेरिकी नागरिक जेरेमी केसल को नया शिकायत अधिकारी नियुक्त किया गया है।