गैस सिलेंडर महंगा

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम आज से 60 रुपए बढ़ गए हैं। नई कीमतों का असर पूरे राजस्थान में दिख रहा है।

उदयपुर में सबसे महंगा सिलेंडर 

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा अब उदयपुर में मिलेगा। यहां नई कीमत 944.50 रुपए हो गई है।

जयपुर में भी बड़ा झटका 

जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर अब 916.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 856.50 रुपए थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा 

19 किलो वाला Commercial LPG cylinder भी महंगा हो गया है। जयपुर में अब यह 1911 रुपए में मिलेगा। 

11 महीने बाद बढ़े घरेलू दाम 

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 11 महीने बाद बढ़ोतरी हुई है। आम रसोई का बजट प्रभावित होगा। 

बुकिंग पर नया नियम लागू 

अब गैस बुकिंग के बीच 21 से 25 दिन का अंतराल रखा गया है। कंपनियों ने अलग-अलग booking period तय किए।

अगली बुकिंग कब कर पाएंगे? 

अगर सिलेंडर 2 तारीख को डिलीवर हुआ है, तो अगली booking डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही हो सकेगी। 

3 महीने में 302 रुपए महंगा 

जनवरी से मार्च तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कुल 302 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

किन शहरों में कितनी कीमत? 

जयपुर 916.50, जोधपुर 920.50, अजमेर 918, कोटा 934, सीकर 929, बाड़मेर 939, जैसलमेर 939 रुपए।

बढ़ा महंगाई का बोझ 

घरेलू गैस महंगी होने से किचन बजट पर असर पड़ेगा। वहीं होटल-रेस्टोरेंट का खर्च भी बढ़ेगा।