CM Mamata Banarji 01 https://jaivardhannews.com/west-bengal-cm-mamata-banarjee-got-an-injury/

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (69) 14 मार्च शाम को कोलकाता स्थित अपने आवास पर ही गिरने से माथे पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर व गहरी चोट है। इस पर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तत्काल SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने रात को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी। बताया कि घर पर टहलते वक्त शो पीस पर गिरने से माथे पर लग गई। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंत बोस ने सीएम ममता के माथे पर चोट लगने को लेकर डॉक्टरों से बात की।

West Bengal CM Mamata Banarjee गुरुवार शाम को अपने आवास में ही टहल रही थी। तभी अचानक पैर फिसलने से घर के पोर्च में नीचे गिर पड़ी, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट लगी और माथे से खून बहने लगा। घटना के बाद तत्काल सीएम ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा त्वरित उपचार करते हुए उनके टांके भी लगाए गए। उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी, मगर उनके आवास पर भी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। Mamata Banarjee पहले भी कई चोटिल व घायल हो चुकी है, मगर चोटिल होने के बाद भी ममता अपने राजनीतिक कामकाज से पीछे नहीं हटी और हमेशा डटी रही।

CM Mamata Banarji 02 https://jaivardhannews.com/west-bengal-cm-mamata-banarjee-got-an-injury/

साल की शुरुआत में सिर में लगी थी चोट

CM Mamata Banarjee बार बार चोटिल व घायल होती रही है। वर्ष 2024 की शुरुआत में पहले ही जनवरी माह में ममता को सिर पर चोट लगी थी। 24 जनवरी को सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तेज बारिश हो रही थी। धुंध की वजह से अचानक कार के ब्रेक लगाने से ममता का सिर टकरा गया, जिससे हल्की चोट आई थी। सिर पर पट्‌टी रही।

पिछले साल हेलिकॉप्टर लैंडिंग के वक्त घुटनों में चोट

सीएम ममता बनर्जी पिछले वर्ष 27 जून 2023 को घुटने में चोट लग गई थी। विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी। इसी घुटने में उन्हें साल 2023 की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त भी चोट लगी। उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई। जांच में ममता के बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट का पता चला था। साथ ही उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। अस्पताल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था। बार बार चोटिल होने के बावजूद ममता अपने राजनीति व कार्यालयी कामकाज को रोका नहीं रहा, जो काफी चर्चा का विषय रहा।

CM Mamata Banarji 03 https://jaivardhannews.com/west-bengal-cm-mamata-banarjee-got-an-injury/

विधानसभा चुनाव में भी चोटिल, ऐसे ही किया था प्रचार

वेस्ट बंगाल में विधानसभा चुनाव के वक्त नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम ममता बनर्जी घायल हो गई थी। तब उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी। तब भी उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया, तब 3 दिन तक भर्ती रहकर उपचार लेना पड़ा था। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विधानसभा चुनाव प्रचार किया था। इस तरह चोटिल होकर चुनाव प्रचार किया और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाई।