Jaivardhan News

सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार, शादी का झांसा देकर रिसोर्ट में ले जाकर किया रेप

rape women https://jaivardhannews.com/women-rape-in-udaipur-rajasthan/

सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर प्यार और इसके बाद रेप। ऐसी ही वारदात उदयपुर में सामने आई है। जहां मुंबई की रहने वाली पीड़िता ने उदयपुर के प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक द्वारा उसके साथ पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उदयपुर बुलाया। जहां कुछ दिनों तक उसका रेप करते रहें। इसके बाद युवक ने फिर से पीड़िता को मुंबई भेज उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मुंबई पुलिस के जरिए गोगुंदा थाने में जीरो FIR दर्ज करवाई है।

गोगुंदा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उदयपुर के रहने वाले एक प्रोफेसर से उनकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती बातचीत में बदल गई। इसके बाद प्रोफेसर ने मुंबई की रहने वाली पीड़िता को 9 जुलाई को उदयपुर बुलाया। इसके बाद गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट में ले गया। यहां नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवक ने शादी का वादा किया। लेकिन कुछ दिन बाद ही युवक ने पीड़िता को मुंबई भेज दिया। इसके बाद से युवक न तो फोन उठा रहा है और न ही शादी की। इसके बाद युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

वहीं गोगुंदा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मुंबई से ईमेल के जरिए पीड़िता की एफ आई आर दर्ज की गई है। ऐसे में अब पीड़िता को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version