Jaivardhan News

Word Anti Corruption Day : परिवादियों का सम्मान करते, रिश्वत मांगने पर टोल फ्री नंबर पर तत्काल करें कॉल

01 39 https://jaivardhannews.com/word-anti-corruption-day-asp-said-on-demanding-bribe-call-toll-free-number-immediately/

राजसमंद। अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर ACB कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ACB के ASP हर्ष रतनू ने परिवादियों का सम्मान किया। भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले पांच वर्षों में एसीबी दर्ज करवाने वाले प्रकरणों में रहे परिवादियाें काे सम्मान किया। कार्यक्रम में एसीबी के एएसपी हर्ष रतनू ने परिवादियाें से रूबरू हाेकर समस्याओं की जानकारी ली।

ASP हर्ष रतनू ने परिवादियाें से उनके पेण्डिग कार्यों की जानकारी ली गई एवं ब्युरो की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत होने पर एसीबी के हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 1064 तथा कार्यालय के टेलीफोन नंबर 02952-221701 पर या सीधे ही ब्युरो के दफ्तर आकर शिकायत करने व रिश्वत लेने वाले लोगों को रंगे हाथों पकडवाने की अपील की।

Exit mobile version