02 6 https://jaivardhannews.com/youth-commits-suicide-in-rajsamand/

दिलीप वैष्णव, रेलमगरा

राजसमंद। जिले में कोरोना महामारी के बीच बेरोजगारी बढऩे से आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्याओं की घटनाएं भी बढ़ गई है। जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के धनेरियागढ़ गांव में एक युवक ने घर की ऊपली मंजिल पर स्थित रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्मा के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

रेलमगरा थाने के एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि धनेरियागढ़ निवासी 32 वर्षीय कालू पुत्र मदनलाल यादव ने घर में फांसी लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर साक्ष्य जुटाए लेनिक आत्महत्या क्यू की इसका अभी पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फिर उसके शव को रेलमगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिर परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आत्महत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए समग्र पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। युवक के आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया कि उसके दो बच्चे। ऐसे में युवक की मौत के बाद पत्नी व दो बच्चे बेसहारा हो गए, जिनके घर गुजारे को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

पत्नी और बच्चे हो गए बेसहारा
काूल की मौत के बाद अब उसकी पत्नी और दो बच्चे बेसहारा हो गए है। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते आर्थिक स्थिति पहले से ही बिगड़ी हुई थी और अब पति की मौत के बाद पत्नी व दोनों बच्चों पर आर्थिक संकट आ गया है। अब कालू की पत्नी के सामने दोनों बच्चोंं का पालन पोषण करना किसी चुनौती से कम नहीं है।