Dog Attack https://jaivardhannews.com/dog-attack-innocent-dog-mauled-to-death/

4 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच- नोच कर मार डाला। पिता ने देखा तब एक कुत्ता बच्ची की गर्दन को अपने जबड़े में दबाकर बैठा था। यह सब देख मासूम के पिता के होश उड़ गए। पिता ने कुत्तों को भगाकर मासूम बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह दिल दहलाने वाली घटना उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र की है।

मृतका मासूम के पिता नदीम ने बताया कि रमजान का महीना शुरू होते ही हम मध्यप्रदेश के सागर से यहां उदयपुर में मस्तान बाबा दरगाह पर आ गए थे। आज सुबह 8 बजे के करीब मैं यहां हैंडपंप पर नहा रहा था। इससे कुछ देर पहले ही मैंने बेटी रेशमा (4) को नहलाया था। इसके बाद बच्ची 100 मीटर दूर ही खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते उसे उठा कर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। रमजान की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी रेशमा का खिलखिलाता चेहरा अब हमेशा के लिए खामोश हो गया। 4 साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। दर्द से तड़पती बच्ची को जब हमने अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता भी सदमे में हैं। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : Chand Wala Bakra : चांद तारे वाले बकरे की लग्जरी लाइफ, शैम्पू से स्नान, देसी घी का दलिया

जबड़े में दबाए बैठा मासूम का शव

Dog Attack news Udaipur https://jaivardhannews.com/dog-attack-innocent-dog-mauled-to-death/

नदीम ने बताया कि कुछ देर बाद उन्हें अपनी बेटी रेशमा की याद आई तो वो आसपास नहीं थी। उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने मिलकर उसे ढूंढना शुरू किया। थोड़ी दूर जाकर देखा तो एक कुत्ता उनकी 4 साल की बेटी को मुंह में दबाए बैठा था। शोर मचाकर लोगों ने कुत्तों को भगाया। यह दृश्य देखकर नदीम का कलेजा फट गया। वे रेशमा को तुरंत एमबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।