Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

Chand Wala Bakra : चांद तारे वाले बकरे की लग्जरी लाइफ, शैम्पू से स्नान, देसी घी का दलिया

Jaivardhan News April 1, 2024 1 minute read

Chand Wala Bakra : एक बकरे के शरीर पर चांद व तारे का निशान क्या हो गया, उसकी तो लग्जरी लाइफ हो गई। उसे घर बैठे हरी घास, देसी घी में दलिया खिलाते हैं, तो सुबह चने का नाश्ता करता है। फिर उसे शैम्पू से नहलाते भी है। इस तरह की लग्जरी परवरिश के चलते यह चांद व तारे वाला बकरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस परवरिश के पीछे की कहानी भी हैरान कर देने वाली है। यह बकरा राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम उपखंड के बरार पंचायत में खेदरा गांव में है, जहां पर देसी नस्ल के दो वर्षीय बकरे की परवरिश में पूरा परिवार जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शरीर पर चांद व तारे के निशान वाले बकरे की डिमांड की जाती है। हालांकि बकरीद जून में है और अभी रमजान का पवित्र माह चल रहा है, लेकिन लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भीम में यह बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। बकरे के पेट पर एक तरफ चांद का निशान है और दूसरी तरफ तारे का निशान जन्म से है। राजसमंद जिले के बरार पंचायत के खेदरा निवासी पशुपालक टीलसिंह पुत्र नारायणसिंह के घर इस बकरे की देखरेख बड़े अदब से की जा रही है। टीलसिंह बताते हैं कि एक बकरी के पांच वर्ष में 7 बकरा व बकरी जन्मे, जिसमें से 2 वर्ष का देसी नस्ल का बकरा मनु है। इसका अभी वजन 40 किलो है। लंबाई 5 फीट व ऊंचाई 3 फिट है और उसके पेट पर एक तरफ तारे का निशान व दूसरी तरफ चांद का चिह्न है। इस बकरे की विशेष खातिरदारी उनकी पत्नी हंजा देवी व पुत्र गजेंद्र सिंह करते हैं। हर रोज सुबह नाश्ते के लिए शाम को चने भिगोए जाते हैं, जो खिलाए जाते हैं। साथ ही शैंपू से नहलाने के बाद देसी घी में पका मक्के का दलिया खिलाते हैं, तो हरा चारा नियमित खिलाते हैं। दो साल से बड़े ही लाड प्यार से उसे पाला जा रहा है और इसी के चलते यह बकरा क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बकरे को बिक्री को लेकर कीमत तो स्पष्ट नहीं की, मगर चांद- तारे वाले बकरे की कीमत आम बकरों के मुकाबले कई गुना ज्यादा रहती है।

बकरीद पर रहती है चांद वाले बकरों की डिमांड

बकरीद के पर्व पर चांद वाले बकरे की खास डिमांड रहती है। इसी के मध्यनजर बरार पंचायत के खादर गांव में टील सिंह द्वारा इस बकरे का पालन पोषण खास तरीके से किया जा रहा है। टील सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी बेचने का कोई प्लान नहीं है, मगर उचित समय आने पर नहीं बेचने से भी इनकार नहीं किया। बकरीद से पहले मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं।

Chand wala bakra

बकरों की कई जगह लगती है नीलामी

बकरीद के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा की कुर्बानियां देते हैं। इसको लेकर बकरे की काफी डिमांड रहती है, जिसमें शरीर पर चांद, तारे के निशान वाले बकरों की कीमत भी मुंह मांगी मिलती है। कुछ बकरों को नीलामी बोली के आधार पर बेचते हैं, जिसमें सर्वाधिक कीमत देने वाले को बकरा दिया जाता है। इस तरह कुछ बकरे की कीमत 20 हजार, 50 हजार तो क्या एक लाख से भी ज्यादा तक में बिकते हैं। हालांकि बड़े शहरों में इन बकरों कीमत काफी ज्यादा रहती है।

bakra eid story : बकरा ईद मनाने की कहानी

बताया जाता है कि बकरा ईद के दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है। इसके पीछे की कहानी यह है कि हज़रत इब्राहिम को अल्लाह ने आदेश दिया था कि वो अपने बेटे हज़रत इस्माइल को कुर्बान कर दें। हज़रत इब्राहिम अल्लाह का यह हुक्म माना और अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, जब हज़रत इब्राहिम कुर्बानी दे रहे थे, तब बीच में बकरा आ गया और कुर्बान हो गया। इस वाकये के बाद इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। ईद-उल-अजहा की खासियत यह है मुस्लिम समुदाय में होने वाला हज भी इसी दौरान होता है। सऊदी अरब में भी लोग हज के दौरान कुर्बानी देते हैं। इसके तहत पहले बकरे को अच्छे से खिलाया जाता है।

Bakrid : बकरा ईद 2024 कब है

इस बार वर्ष 2024 में बकरा ईद का पर्व 16 या 17 जून को मनाए जाने की संभावना है। मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हुए बकरों की कुर्बानी देते है। बकरीद (ईद उल अजहा) की तैयारियां कई माह पहले से चलती है। Bakrid 2024 को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा खरीदते हैं और उसके बाद कुर्बानी देते हैं। यह परम्परा वर्षों पुरानी है। बकरीद को ईद-उज-जुहा या ईद-अल-अदा के नाम से जाना जाता है। यह मुसलमानों के लिए हज के पूरा होने का भी प्रतीक है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 402

Post navigation

Previous: Father hid the truth from son : करोड़पति पिता 20 साल तक बेटे को बताया कर्जदार, चौंकाने वाली कहानी
Next: Smart Study International School : स्कूलिंग के साथ IIT, JEE, NEET, CA तैयारी फ्री, Coach of every sport

Related Stories

Bihar Bribery Case
  • अजब गजब

Bihar Bribery Case : “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!” बिहार पुलिस की कहानी सुन सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
hospital ghost story
  • अजब गजब

hospital ghost story : 9 साल पहले मरे पिता की आत्मा लेने पहुंचा बेटा, गेट पर किया तंत्र-मंत्र, देखिए पूरी खबर

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026
Raja Man Singh rebirth claim
  • अजब गजब

Raja Man Singh rebirth claim : ‘मैं आमेर का राजा मानसिंह हूं…’ टोंक के 10 साल के कान्हाराम ने किया पुनर्जन्म का चौंकाने वाला दावा

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version