Delhi Election result 2025 https://jaivardhannews.com/delhi-election-result-2025-live-update/

Delhi Election Results 2025 : देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम का रुझान चौंकाने वाला रहा। सुबह बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं और धीरे धीरे मतगणना का रुझान बढ़ता गया, वैसे वैसे आप के नेताओं की धड़कने बढ़ती गई। साथ ही आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पूर्व उप मुख्यममंत्री रहे मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई है। इसके अलावा अभी मतगणना जासरी है और वर्तमान में 48 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि 12 सीटों पर आप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। फिलहाल रुझान के आधार पर प्रतीत हो रहा है कि बीजेपी नई दिल्ली में सरकार बना लेगी, लेकिन वास्तविक स्थिति अभी मतगणना पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

New Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने के लिए तैयार है। दिल्ली चुनाव में जिस सीट ने सबसे ज्यादा चौंकाया वो है नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Defeat) की हार। नई दिल्ली सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने पूर्व दिल्ली सीएम को हराकर सबको हैरत में डाल दिया है। दिल्ली चुनाव में इस साल भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा था कि जिंदगी में ईमानदारी ही कमाई है। अगर जनता मुझे ईमानदार मानती है तो वोट दे। चुनाव रिजल्ट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि जनता ने केजरीवाल को ईमानदारी का ‘सर्टिफिकेट’ नहीं दिया। फिलहाल नई दिल्ली के साथ देशभर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, जबकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 40 सीट जीती और 8 सीटों पर बढ़त है। यानि कि कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 18 सीट जीती है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है यानि कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। हालांकि मतगणना जासरी है और अभी कई सीटों पर आप पार्टी और बीजेपी के आगे पीछे होने की संभावना है। क्योंकि मतगणना पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए, जो सबको चौंका रहा है। यह राहत की बात रही है कि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है।

BJP ने 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया। 5 साल की सरकार में मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा व सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बने थे।

नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल

नई दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम का सकारात्मक रुझान आने के साथ ही नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है, जहां कार्यकर्ता मिठाइयां बांट रहे हैं, तो आतिशबाजी भी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की सूचना है। इधर, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की।

भाजपा जीती तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री

नई दिल्ली में मतगणना के परिणाम आने लगे है और रुझान को देखते हुए बीजेपी की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे हैं और भाजपा इसी उम्मीद में है। इस बीच चर्चा होने लगी है कि आखिर भाजपा की सरकार बन गई तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। हासल ही अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा जीत के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि प्रवेश वर्मा को ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को हुआ था। इसमें कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

4 हजार वोट से हार केजरीवाल

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया। BJP प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले, जबकि आप पार्टी के प्रत्याशी केजरीवाल 25999 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले। हालांकि अंतिम आंकड़े चुनाव आयोग के ही मान्य होंगे।

चुनाव रुझान के साथ दिल्ली सचिवालय सील

नई दिल्ली में मतगणना के रुझान बीजेपी के पक्ष में आने के साथ ही जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी कर सचिवालय को सील कर दिया। इसमें कहा कि कोई भी कम्प्यूटर, हार्ड ड्राइव और फाइल वगैरह डिपार्टमेंट की इजाजत के बगैर सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नोटिस के बाद दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया है।

नई दिल्ली चुनाव मतगणना अपडेट एक नजर में…

  • 2020 में BJP ने 8 सीटें जीती थीं, जबकि 2025 में 6 गुना ज्यादा 48 से ज्यादा सीट पर जीत प्रतीत हो रही है।
  • नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
  • अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 4000 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 3873 ही वोट ही मिले।
  • BJP पिछले चुनाव 2020 के मुकाबले 39 सीटें बढ़ी, जबकि AAP को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रही। एक भी सीट नहीं जीत सकी।
  • BJP ने पिछले चुनाव 2020 के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ।
  • AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

केजरीवाल के लिए कुमार विश्वास बाेले निर्लज्ज-चरित्रहीन

https://x.com/ANI/status/1888126391998464227

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद एएनआई को दिए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने कहा कि ‘करोड़ों लोग नौकरियां छोड़कर आए थे, दुश्मनियां ली थीं। उन सब की हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने, चरित्रहीन आदमी ने अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला। खुशी इस बात की भी है कि न्याय हुआ।’

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की बेटी क्या बोली, देखिए

अन्ना हजारे ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर उठाए सवाल

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव मतगणना रुझान के बीच प्रेसवार्ता में कहा कि वह बहुत दिनों से राजनीतिक उम्मीदवारों के “चरित्र” के महत्व के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन आप को समझ नहीं आया और इसी वजह से उनका समर्थन कम हो गया। हजारे ने कहा कि “मैं बहुत दिनों से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप को) यह बात समझ में नहीं आई। वे शराब और पैसे में उलझ गए – इसकी वजह से उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसी वजह से उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं।” हजारे ने राजनीति में अपनी बेगुनाही साबित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “लोगों ने देखा कि वह (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं, लेकिन शराब में लिप्त हो जाते हैं। राजनीति में आरोप लगते हैं। किसी को यह साबित करना होता है कि वह दोषी नहीं है। सच सच ही रहेगा…जब एक बैठक हुई, तो मैंने फैसला किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा – और मैं उस दिन से दूर रहा।”

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का आभार, बीजेपी को बधाई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है। हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुमत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- दिल्ली की जनता का आभार

दिल्ली में BJP सांसद बांसुरी ने कहा- जनता का धन्यवाद, देखिए

दिल्ली चुनाव को लेकर अवध ओझा का बड़ा बयान, देखिए

Author

  • Laxman Singh Rathor in jaivardhan News

    लक्ष्मणसिंह राठौड़ अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 2 दशक से ज़्यादा का अनुभव है। 2005 में Dainik Bhaskar से अपना कॅरियर शुरू किया। फिर Rajasthan Patrika, Patrika TV, Zee News में कौशल निखारा। वर्तमान में ETV Bharat के District Reporter है। साथ ही Jaivardhan News वेब पोर्टल में Chief Editor और Jaivardhan Multimedia CMD है। jaivardhanpatrika@gmail.com

    View all posts Chief Editor, Managing Director

By Laxman Singh Rathor

लक्ष्मणसिंह राठौड़ अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 2 दशक से ज़्यादा का अनुभव है। 2005 में Dainik Bhaskar से अपना कॅरियर शुरू किया। फिर Rajasthan Patrika, Patrika TV, Zee News में कौशल निखारा। वर्तमान में ETV Bharat के District Reporter है। साथ ही Jaivardhan News वेब पोर्टल में Chief Editor और Jaivardhan Multimedia CMD है। jaivardhanpatrika@gmail.com