राजकुमारी से डिप्टी CM तक 

जयपुर राजघराने की बेटी दीया कुमारी आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री हैं। 

शाही परिवार में जन्म 

30 जनवरी 1971 को जयपुर के प्रतिष्ठित राजघराने में जन्म। वे महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय की पोती हैं।

राजमाता गायत्री देवी का प्रभाव 

दीया कुमारी का बचपन राजमाता गायत्री देवी की देखरेख में बीता, जिन्होंने उन्हें समाजसेवा और शिक्षा के संस्कार दिए। 

देश-विदेश में पढ़ाई 

दिल्ली, मुंबई और जयपुर के प्रतिष्ठित स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की। बाद में लंदन में डेकोरेटिव आर्ट्स की पढ़ाई की। 

प्रेम विवाह और निजी जीवन 

1994 में नरेंद्र सिंह राजावत से प्रेम विवाह किया। दोनों के तीन बच्चे हैं। वर्ष 2018 में दोनों का तलाक हो गया। 

विरासत की संरक्षक 

सिटी पैलेस, जयगढ़ किला और कई विरासत ट्रस्टों के प्रबंधन में अहम भूमिका निभा रही हैं। 

राजनीति में एंट्री 

10 सितंबर 2013 को बीजेपी जॉइन की। पहली बार सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं। 

लगातार बढ़ता राजनीतिक कद 

2019 में राजसमंद से सांसद बनीं और 2023 में विधायक बनने के बाद उपमुख्यमंत्री नियुक्त हुईं। 

समाजसेवा में भी सक्रिय 

'राजकुमारी दीया कुमारी फाउंडेशन' के जरिए महिला सशक्तिकरण,  शिक्षा और सामाजिक विकास  के लिए काम करती हैं।

राजस्थान की मजबूत महिला नेता 

 राजनीतिक नेतृत्व के दम पर आज राजस्थान बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं