राजस्थान में आज भी आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, 3 जून तक असर रहने की संभावना।

मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। 

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आंधी की रफ्तार 102 किलोमीटर प्रति  घंटा दर्ज की गई। 

बीकानेर, चूरू, नागौर और सीकर में धूल के गुबार से दिन में अंधेरा छा गया। 

श्रीगंगानगर, जयपुर, अलवर और हनुमानगढ़ में पारा 9 से 12 डिग्री तक लुढ़का। 

राजधानी जयपुर में तेज अंधड़ के साथ बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। 

आंधी-बारिश के बाद प्रदेश के 20 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज हुआ। 

अजमेर संभाग में 60-70 KM/H की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई। 

राजस्थान में आज 4 जिलों को छोड़कर सभी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।