01 29 https://jaivardhannews.com/bees-sat-at-33-kv-sub-station-electricity-remained-off-in-12-villages-for-4-hours-smoke-removed/

33 केवी सब स्टेशन पर मधुमक्खियाें ने छत्ता लगा दिया। इससे बिजली बंद हो गई। लाइनमैन (Lineman) जब बिजली चालू करने गया तो जहां से बिजली आपूर्ति चालू करते है वहीं पर मधुमक्खियों (Honey Bee) ने छता बना दिया। इसके बाद वहां पर धुंआ किया तो मधुमक्खियां वहां से हटी। करीब चार घंटे तक एक दर्ज से ज्यादा गावों की बिजली बंद रही।

राजसमंद जिले देवगढ़ तहसील क्षेत्र के लसानी कस्बे में 33 केवी सब स्टेशन पर शुक्रवार सुबह मधुमक्खियां बैठ जाने से दर्जनभर से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही। फीडर से सप्लाई होने वाले गांवों में बिजली सप्लाई सुबह 7 से 11.30 बजे तक बाधित रही। बिजली कर्मी ने गांव से मधुमक्खी (Honey Bee) हटाने वाले को बुलाया, इसके बाद बिजली सप्लाई को सुचारू किया गया।

जानकारी अनुसार लसानी 33 केवी सब स्टेशन पर सुबह मधुमक्खियों ने छत्ता लगा दिया। सुबह 7 बजे पावर कट आने पर बिजली सप्लाई पुनः चालू करने के लिए कर्मचारी गणपत सिंह जब पास में गया,तो देखा कि पावर चालू करने के मुख्य स्थान पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगा लिया हैं। इस कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारी ने कई बार मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों को नहीं हटा पाया। परेशान होकर कर्मी ने पावर कट ही रखा।

बिजली विभाग के कर्मी ने मधुमक्खियां हटाने के लिए गांव से जानकार को बुलाया गया। ग्रामीण ने धुंआ कर मधुमक्खियों को हटाया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारू की गई। मधुमक्खियों के कारण लसानी, कलालो की आती, देवपुरा, इसरमंड, मियाला, ठीकरवास, आसन, शकरगढ़, वाणिया हाटडी, रघुनाथपुरा, लक्ष्मीपुरा, घाटी, सेंड खेडा, अशोकनगर, समदडा, तालाब का वाडिया, सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति करीब 4 घंटे प्रभावित रही। बिजली कर्मी ने बताया कि एक बार हटाने के बाद मधुमक्खिया पुनः छत्ता लगा रही है। इस कारण दोबारा इन गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है।