01 40 https://jaivardhannews.com/the-in-laws-were-not-sending-the-wife-the-angry-son-in-law-cut-the-crop-of-the-field-and-put-it-in-the-well/

एक युवक अपने सुसराल पत्नी को लेेने गया। उसकी पत्नी लम्बे समय से ससुराल में थी। जब वह लेने गया तो ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज हुए दामाद ने सुसराल वालों के खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। दामाद ने खड़ी फसल को काटकर पास के कुंए में फेंक दिया। इससे सुसराल वालों को 2.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमाद को गिरफ्तार कर लिया।

चित्तौड़गढ़ जिले के थाना गंगरार क्षेत्र में युवक ने ससुराल वालों से नाराज होकर फसल बर्बाद कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पीहर में रह रही है। ससुराल वाले उसे वापस नहीं भेज रहे है। गुस्से में उसने फसल को काटकर कुएं में फेंक दिया।

थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मामले में चंदू (35) पुत्र रामेश्वर दास वैष्णव निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के साले ने मामला दर्ज करवाया था। शहर के नई आबादी निवासी राजू दास (42) पुत्र प्रताप दास बैरागी ने अपने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि गांव के पास ही खेत में उसने बैंगन के पौधे लगा रखे थे। किसी ने पौधों को उखाड़ कर कुएं में डाल दिया। खेत पर लगे हुए टमाटर के पौधों को नीचे से काटकर अलग फेंक दिया। लगभग 2.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाला राजू दास का जीजा चंदू (35) पुत्र रामेश्वर दास वैष्णव निवासी भीलवाड़ा है। पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि 5-6 महीने से उसकी पत्नी मायके आई हुई है। उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को वापस नहीं भेज रहे। कई बार बात करने पर भी वापस नहीं भेजा। नाराज होकर चंदू ने गंगरार आकर रात के समय खेत की खड़ी फसल को काट दिया। फसल को बर्बाद कर वापस भीलवाड़ा गया। आरोपी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था। जिस भीलवाड़ा जाकर ही चालू किया।