भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजसमंद का दौरा कर एकलिंगजी, चारभुजा नाथ, द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन किए। वसुंधरा राजे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देव दर्शन करना, लोगों के बीच में जाना, कोरोना काल के दौरान अपने को खोने का गम बांटना बताया। देव दर्शन करने के लिए हम सब निकले हैं। परचम फेरेगा तो भाजपा का ही फेरेगा। वसुंधरा राजे ने अपनी बहु का जिक्र करते हुए कहा कि बहु की तबीयत भी खराब है। आप लोगों ने जो प्यार दिया और जाे आशीर्वाद दिया, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। राजनीति तो चलती रहती है, किंतु ऐसे जो रिश्ते बनते हैे, वे कभी छुटने नहीं चाहिए।

सांसद सहित भाजपा जिला संगठन ने इस दौरे में नहीं दिख्रीखे। चारभुजा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी नदारद रहे। स्थानीय विधायक दिप्ती माहेश्वरी, भीम पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, प्रधान अरविंदसिंह, उप जिला प्रमुख साेहनीदेवी, जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पांचाें मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने जेके सर्कल पर मंच बनाकर स्वागत किया। मंच पर लगाए होर्डिंग में जिला संगठन पदाधिकारियाें के फाेटाे नदारद थे। जिला संगठन या कार्यकारिणी की ओर से काेई होर्डिंग नहीं लगाए गए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चारभुजा में अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटा देरी से पहुंची। राजे का दोपहर साढ़े 12 बजे आने का कार्यक्रम था। दोपहर पौने तीन बजे चारभुजा में अस्थाई हेलीपेड पर उतरी। हेलिकॉप्टर में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी साथ में थी।

03 4 https://jaivardhannews.com/former-cm-rajes-visit-to-rajsamand-visited-charbhuja-nath-and-dwarkadhish-temple/


सांसद, कुंभलगढ़ विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं दिखे
सांसद दीया कुमारी भी राजे के चारभुजा व राजसमंद दौरे में मौजूद नहीं थी। चारभुजा कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, इसी क्षेत्र से जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, कुंभलगढ़ प्रधान कमलादेवी, आमेट प्रधान अणछी देवी भी नदारद रही। कांकरोली जेके हवाई पट्टी पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित सहित बड़े पदाधिकारी मौजूद नहीं थे।

06 https://jaivardhannews.com/former-cm-rajes-visit-to-rajsamand-visited-charbhuja-nath-and-dwarkadhish-temple/


संगठन के समानांतर नई व्यवस्था में चल रहे समर्थक जनप्रतिनिधि

बुधवार को बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह, काेटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, भीम पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, नगर परिषद पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सत्यनारायण पूर्बिया, वर्तमान जिला मंत्री गाेपाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष महेश अचार्य ने व्यवस्थाएं संभाल रखी थी। संगठन के पदाधिकारी भले ही नहीं लगे, लेकिन संगठन के समानांतर नई व्यवस्था चल रही है। इसके अलावा पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, बाली के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, मारवाड़ जंक्शन के पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, रेवदर के विधायक जकसीराम कोली, पिंडवाड़ा के विधायक सोमाराम, भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पूनाराम, पूर्व जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, जयपुर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, देसूरी के उपप्रधान मानवेंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।