01 48 https://jaivardhannews.com/60-kg-silver-was-robbed-from-the-jewelers-house-the-woman-was-taken-hostage-threatened-and-got-the-jewelry-removed/

चोरों ने एक ज्वैलर के घर को निशाना बनाते हुए 60 किलो चांदी की लूट की। परिजनों की जाग होने पर बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाते हुए महिलाओं को बंधक बनाकर गहने उतरवा दिए। बदमाशों ने ज्वैलर के घर से 40 लाख रुपए का माल ले गए। ये सारी वारदात घर में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी।

ज्वैलर के घर धावा बोलकर डकैत करीब 40 लाख रुपए का माल ले गए। जाग होने पर महिला को बंधक बना लिया और उसके गहने उतरवा लिए। ग्रिल तोड़कर 8 डकैत घर में घुसे थे। 9 दिसंबर की देर रात राजसमंद के नाथद्वारा में महज 6 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। डकैतों की पूरी करतूत घर में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना के 18 घंटे से ज्यादा बीत गए, पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

लालबाग की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी गोविंद सोनी के घर गुरुवार रात डकैती डाली गई। गोविंद घर पर ही चांदी के गहने बनाने का काम करते है। देर रात लाठी-डंडे लेकर आठ बदमाश घर के बाउंड्री फांद कर अंदर आए। घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। मकान की तलाशी लेने के दौरान आवाज होने पर ज्वैलर की मां सुमन की नींद खुल गई। घर में बदमाशों को देखकर महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाकर बंद कर दिया। आवाज करने पर जाने से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। सुमन के गले से सोने की 2 तोले की चेन, हाथ में पहने चांदी के कड़े और बिछियां उतरवा ली। इस दौरान बाकी बदमाशों ने घर में बने ज्वैलर के ऑफिस में रखे 60 Kg चांदी के गहने एक बैग में भर लिए। शोर-शराबा होने पर परिवार के सदस्य उठे तो डकैत वहां से भाग निकले।

CCTV फुटेज खंगाले
ज्वैलर के घर डकैती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें बदमाशों की करतूत कैद मिली। फुटेज में रात 2:48 पर घर में लाठी-डंडे हाथों में लिए आठ डकैत दिखाई दे रहे हैं। महज 6 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर 2:54 मिनट पर जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।