01 90 https://jaivardhannews.com/a-minor-was-kidnapped-and-taken-to-the-fields-in-the-night-raped-by-intimidation/

नाबालिग को गांव का एक युवक उठा ले गया। खेतों में उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के शोर मचाने पर जाग हो गई। लोगों को आते देख आरोपी भाग गया। वहीं बालिका भी डर गई। रात को खेतों में ही छिप गई। परिजनों को जब बालिका नहीं मिली तो उन्होंने तलाश किया। आखिरकार सुबह बालिका मिल गई। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना राजस्थान के सीकर जिले की है। यहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औैर बालिका के काेर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाएगी। ताकि नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। आरोपी युवक प्रभुदयाल है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दी है कि प्रभुदयाल रात काे 12 से एक बजे के बीच उसके घर के नजदीक आकर छिप गया। नाबालिग बेटी पेशाब करने के लिए उठी ताे वह उसकाे पकड़ कर नजदीक खेत में ले गया।

आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पीड़िता चिल्लाई तो आसपास के लोग खेतों की तरफ पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी अंधेरे में फरार हो गया। वहीं डर से पीड़िता रातभर बाजरे के खेत में छुप कर बैठी रही। जो सुबह परिजनों को मिली। पीड़िता के पिता ने आरोपी प्रभुुदयाल को जानकार से फोन करवाकर मौके पर बुलवाया गया। उसको पकड़कर पुलिस काे सूचना दे दी। आरोपी को पुलिस पकड़कर ले गई। पुलिस ने पाेक्साे के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है