photo1709364342 https://jaivardhannews.com/aap-party-meeting-regarding-lok-sabha-elections/

राजसमंद जिले में आम आदमी पार्टी का दल शुक्रवार को राजसमंद पहुंचा। दल ने राजसमंद जिला कलक्ट्री के पास जेके गार्डन परिसर में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। टीम के सदस्य आप राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक ने पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। बैठक में वर्तमान पदाधिकारियों की सूची, नए चयनित पदाधिकारियों की सूची एवं पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यों के विवरण की भी जानकारी ली। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश सचिव अमित वर्मा, यूथ विंग प्रदेश सयुक्त सचिव पप्पू लाल कीर, व्यापार विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत (कमांडो), महासचिव एडवोकेट भरत पालीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, लोकसभा महासचिव डॉ. घनश्याम मुरडीया, उदयपुर जिला अध्यक्ष निर्भयसिंह राव, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल, खमनोर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कालूराम कुमावत आदि मौजूद थे।