01 99 https://jaivardhannews.com/after-all-what-happened-that-when-the-girl-smiled-the-mother-beat-up-the-daughter/

बेटी का मुस्कुरान मां को इतना खराब लगा कि उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। महिला गांव के तालाब पर फुलरिया की मिट्टी धोने अपनी 2 साल की बेटी के साथ गई थी। इस दौरान मासूम कुछ लड़कियों को देखकर मुस्कुराने लगी। इस पर पांचों लड़कियों की उसकी मां से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक लड़की ने महिला को थप्पड़ मार दिया। एक लड़की ने फोन कर अपने भाई को भी बुला लिया। जिसने महिला का मंगलसूत्र छीनकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे महिला के भाई से भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। दोनों भाई-बहन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

यह घटना धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के भगुली गांव की है। जहां मंगलवार सुबह महिला ने मामले की पुलिस में शिकायत की। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

घायल महिला रविया पत्नी जितेंद्र बघेल निवासी राम कुंज कॉलोनी ने बताया कि राखी पर वह अपने मायके भगुली गांव आई थी। राखी के अगले दिन सोमवार शाम को फुलरिया की मिट्टी धोने के लिए गांव के बाहर बने तालाब पर गई। उसकी 2 साल की बच्ची भी साथ में थी। तालाब पर गांव की 5 गांव लड़कियां भी थी। बच्ची को गोद में लेकर वह वापस घर लौट रही थी। इस दौरान मासूम लड़कियों को देखकर मुस्कुराने लगी। लड़कियों को यह अपमानजनक लगा। उन्होंने बच्ची के हंसने का कारण पूछा। रविया ने इसे स्वाभाविक बताया और कहा कि छोटी बच्ची खेलते हुए मुस्कुराने लगी। मां ने लड़कियों को बहुत समझाया कि इसमें बुरा मानने वाली बात नहीं है। इसके बाद भी लड़कियां नहीं मानी और मां के साथ लड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि एक लड़की ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बाकि लड़कियों ने भी उसकी पिटाई की। लड़कियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

एक लड़की ने फोन कर अपने भाई राजू गुर्जर बुलाया। राजू गुर्जर ने मौके पर जाकर महिला का मंगलसूत्र छीनकर उससे मारपीट की। बहन के साथ मारपीट की खबर मिलते ही महिला का भाई राजू बघेल भी गांव पहुंचा। तभी लड़की के भाई राजू गुर्जर ने उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया। मारपीट में घायल दोनों भाई-बहन को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला ने बाडी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।