01 4 https://jaivardhannews.com/by-pretending-to-be-an-ib-officer-he-took-the-woman-under-the-guise-then-after-marriage-started-asking-for-money-exploited-for-not-giving/

एक शादीशुदा महिला का एक व्यक्ति ने खुद को आईबी फसल बताकर उसको झांसे में ले लिया। फिर उसने उससे शादी कर ली। शादी के बाद पैसे मांगने लगा तो पत्नी ने मना कर दिया। इस पर महिला से दुव्र्यवहार करने पर महिला ने थाने में मामल दर्ज करवाया।
राजस्थान के जोधपुर में एक महिला को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। शादी के बाद पति पैसों की मांग करने लगा। महिला का पति पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर दुव्र्यवहार करता था।
रातानाडा व्यास कोलोनी मे रहने वाली सरकारी स्कूल की टीचर के पति का देहांत हो गया था। घरवालों ने दूसरी शादी के लिए मेट्रोमोनियल एड देखकर लड़का चुना। जयपुर के अरनोदा निवासी बनवारी लाल से लड़की की शादी करवाई। लड़के ने जोधपुर आकर आर्यसमाज में शादी रचाई। अपनी पत्नी से मिलने जोधपुर आकर युवक होटल में रहता। वहीं मिलता। इस दौरान वह उससे पैसे की मांग करता। मांग पूरी नहीं होने पर दुव्र्यवहार करता। इस पर सरकारी टीचर ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने वैवाहिक विज्ञापनों के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने खुद को कुंवारा बताया। मार्च माह में शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी उसके साथ क्रूरता करने लगा। डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाने के साथ उसके साथ कुकर्म भी करने लगा। आरोपी ने उससे शादी के बाद रुपए भी मांगे। नहीं देने पर भी उसके साथ वह दुव्र्यवहार करने लगा और मारपीट कर लगा। पुलिस की तरफ से अब घटना में जांच आरंभ की गई है।