Untitled 3 copy 1 https://jaivardhannews.com/dead-body-of-old-man-found-in-drain-rajsamand/

एक 92 साल के वृद्ध और 21 साल के युवक की मौत ने सबको झकझोर दिया। वृद्ध का शव नाले में था, तो युवक को सड़क पर एक वाहन ने कुचल दिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दो दिन पहले शादी में जाने के लिए निकले वृद्ध का शव नाले में पड़ा मीला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव की पहचान की गई। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए, जिसको लेकर पुलिस की जांच जारी है।

kankroli Police Station थाना क्षेत्र के कांकरोली रेलवे स्टेशन के पास एमड़ी फाटक के पास शुक्रवार दिन में नाले में वृद्ध का शव मिला। सूचना पर कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला।
कांकरोली थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि मृतक वीरभानजी का खेड़ा निवासी भूरालाल कीर (92) दो दिन पहले घर से शादी में जाने के लिए निकला था। वृद्ध को गुरुवार दोपहर में किसी व्यक्ति ने अंतिम बार देखा था। इसके बाद वृद्ध दिखाई नहीं दिया। इस पर परिजनों ने शुक्रवार सुबह कांकरोली थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज करवाई। शुक्रवार दिन में एमडी रेलवे गेट पर हनुमान मंदिर के पीछे नहर में वृद्ध का शव होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिजनों ने मौत को लेकर शंका जाहिर की है।

Road Accident : दर्शन कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Road Accident 02 https://jaivardhannews.com/dead-body-of-old-man-found-in-drain-rajsamand/

गोमती-उदयपुर फोरलेन शुक्रवार दिन में एक युवक महाशिवरात्रि पर रामेश्वर महादेव के दर्शन कर नाथद्वारा जा रहा था। बड़ारड़ा बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राजनगर थाना के एएसआई मदन लाल ने बताया कि नाथद्वारा के खेडाणा निवासी डूंगर सिंह (21) पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत जो शुक्रवार दिन में राजसमंद के रामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करके स्कूटी से नाथद्वारा जा रहा था। इस दौरान बड़ारड़ा बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने चपेट में आने से डूंगर सिंह स्कूटी से रोड पर गिर गया। जहां वाहन ने डूंगर सिंह के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। डूंगर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कांकरोली में एक दुकान पर कार्य करता था। rajasthan police द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।