01 21 https://jaivardhannews.com/disturbed-by-husbands-intoxication-the-wife-divorced-was-in-depression-since-then-the-young-man-committed-suicide-by-hanging/

पति नशा करता था पत्नी के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना। इससे परेशान पत्नी ने पति को तलाक दे दिया। तलाक के बाद करीब दो महीने से युवक डिप्रेशन में था। मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बीकानेर के रथखाना क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक नरेश कुमार नायक (28) ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया, जिसका घर वालों को काफी देर बाद पता चला। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी ने दो महीने पहले ही उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद से ही वो डिप्रेशन में बताया जा रहा था।

पति और पत्नी के बीच नशे को लेकर हमेशा विवाद रहता था। नरेश के नशा करने से पत्नी परेशान थी। कई बार उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया, लेकिन वो नहीं माना। ऐसे में कुछ महीने पहले वो घर छोड़कर चली गई और दो महीने पहले तलाक हो गया।

शुक्रवार दोपहर परिजनों को जैसे ही युवक के फंदा लगाने का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अब मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।