01 108 https://jaivardhannews.com/formation-of-kumbhalgarh-block-executive-of-brahmashakti-mewar/

राजसमंद। परशुराम महादेव स्थित फूटा देवल मंदिर पर बुधवार को युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ की कुंभलगढ़ सहित अन्य खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। कुंभलगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र आमेटा ने बताया कि युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ (भारत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व कार्यकर्ताओं ने कोविड गाईडलाइन की पालन करते हुए परशुराम महादेव के दर्शन, भजन, सत्संग व वन भ्रमण किया।

इसके पश्चात फूटादेवल पर बैठक हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमो की चर्चा एवं संगठन विस्तार करते हुए कुंभलगढ़ खंड की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर चेतन पुरोहित नाथद्वारा ने जीतेन्द्र आमेटा को कुंभलगढ़ खंड को अध्यक्ष नियुक्त किया।

हितेश पालीवाल को चारभुजा खंड अध्यक्ष, अमित शर्मा को केलवाड़ा नगर अध्यक्ष एवं विष्णु शर्मा को केलवाड़ा नगर महामंत्री के पद पर नियुक्त किया। बैठक में युवा नेता योगेंद्र सिंह परमार ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम संगठन मंत्री देवीलाल पालीवाल रिछेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओम पालीवाल सलोदा ने किया।