Jaivardhan News

चार साल पहले बेटी की मजदूरी करने वाले से की थी लव मैरिज, मां को दामाद पंसद नहीं था, सास ने करवा दी हत्या

01 13 https://jaivardhannews.com/four-years-ago-the-daughter-had-a-love-marriage-with-the-laborer-the-mother-did-not-like-the-son-in-law-the-mother-in-law-got-her-murdered/

चार साल पहले बेटी ने एक मजदूरी करने वाले के साथ लव मैरिज की थी। मां को गरीब दामाद पंसद नहीं था। सास ने पड़ौसियों को पांच लाख रुपए देकर दामाद की हत्या करवा दी। पहचान नहीं हो इसलिए बदमाशों ने सिर व चेहरा पुरा नष्ट कर दिया। पुलिस ने मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जोधपुर में 1 अगस्त को अंगनवा रोड नारायण पैलेस के आगे अज्ञात व्यक्ति की प्लास्टिक के कट्टे में बंद लाश मिली थी। जोधपुर पुलिस ने 3 दिन में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। मृतक की सास को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि मृतक गरीब था। सास उसे पसंद नहीं करती थी। इस कारण से उसने पड़ोस के दो युवकों को 5 लाख की सुपारी दी। विनोद का मर्डर करवाया।

पुलिस ने बताया कि अंगनवा में खाली जमीन पर 1 अगस्त को लाश मिली थी। शव को कपड़ों से शिनाख्त की। इस पर पहचान मग जी की घाटी निवासी विनोद ओड के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि विनोद उसी दिन मदेरणा कॉलोनी निवासी अपने ससुराल गया था। वहां स्थित सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब सामने आया कि विनोद अपने ससुराल में अकेला गया। अकेला ही वापस आया। ससुराल वालों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि विनोद ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी। वो मजदूरी करता था। इसलिए सास को वह पसंद नहीं था।
विनोद की सास ग्यारसी देवी ने विनोद की हत्या की साजिश रची। अपने पड़ोस में रह रहे 36 वर्षीय जबर सिंह राजपुरोहित और 21 वर्षीय धनराज गोस्वामी को 5 लाख की सुपारी दी।
थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि 31 जुलाई की रात मृतक अपनी पत्नी से मिलकर ससुराल से निकला था। आरोपी जब्बरसिंह व धनराज उसे मिल गए। जब्बर सिंह सिलाई की दुकान चलाता है। वह विनोद को अपनी दुकान में ले गया। जहां उसे शराब पिलाई गई। मारपीट के बाद पेंचकस से वार किए। फिर प्लास्टिक रस्सी से गला घोट दिया। इसके बाद प्लास्टिक कट्टे में शव बांध कर झाडियों में फेंका दिया। धनराज टेक्सी चालाता है। उसकी टैक्सी में डालकर मृतक को झाडियों में फेंका गया।
मृतक विनोद ने चार साल पहले ग्यारसी देवी की इकलौती बेटी से प्रेम विवाह किया था। ग्यारसी देवी के पति मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज से रिटायर्ड है। उनका निधन हो चुका है। ग्यारसी देवी को अच्छी पेंशन मिलती है। दुकानों का किराया भी आता है। दामाद मजदूरी का काम करता था। ऐसे में उसका निम्न रहन सहन से सास नाखुश थी। बेटी के गर्भवती होकर पीहर आने के बाद वह दामाद से पीछा छुड़ाना चाहती थी।
मंडोर थाना अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 1 अगस्त को हुए इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए ग्यारसी देवी और अन्य दो को गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ जारी है।

Exit mobile version