01 88 https://jaivardhannews.com/fraud-by-making-a-fake-lease-of-the-house-in-khamnor-the-elderly-woman-was-evicted-from-the-house/

मकान का फर्जी पट्‌टा बनाकर एक बुजुर्ग महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने धोखाधड़ी करते हुए फर्जी प‌ट्‌टा बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है। नाथद्वारा की खमनोर पंचायत समिति में बुजुर्ग महिला ने मकान का फर्जी पट्टा बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। महिला ने पड़ोसी रिश्तेदार पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। खमनोर पुलिस कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता चतरू बाई (73) पत्नी गंगा सिंह ने बताया कि कुठवा की ताल की भागल में पुश्तैनी मकान में पति के साथ रहती थी। 2010 में पति की मौत हो गई। महिला बेटियों के साथ सांयो का खेड़ा रहती थी। पुश्तैनी मकान पर आती-जाती रहती थी। पड़ोस में रहने वाले पति के भतीजे बालू सिंह पुत्र भेरू सिंह ने कुठवा पूर्व सरपंच हीरालाल बलाई और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद दशोरा से मिलीभगत की। 24 फरवरी 2019 को बालू सिंह ने महिला के पुश्तैनी मकान का फर्जी पट्टा बनवाकर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। वृद्ध महिला ने 6 जुलाई 2021 को खमनोर थाने में रिपोर्ट दी मगर कार्रवाई नहीं की। महिला ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। कोर्ट ने खमनोर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।