एक शराबी पति से पत्नी परेशान होकर पीहर चली गई। शराबी पति भी उसके पिछे वहां पहुंच गया और शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगने लगा। पत्नी ने महना किया तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद उसने ब्लेड से खुद की गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के धौलपुर में शराबी पति से परेशान महिला बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद भी पति ने पीछा नहीं छोड़ा। शराब के पैसों के लिए वह पत्नी के पीछे उसके मायके चला गया। पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो आत्महत्या करने की धमकी दी। बीहडो में जाकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन को काट लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला दिहौली थाना क्षेत्र का है।

घायल की पत्नी रचना सक्सेना ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में आगरा के रहने वाले जितेंद्र (28) पुत्र हुकुम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पति के शराब की लत के बारे में पता चला। शराब के नशे में पति से आए दिन झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर शादी के एक साल बाद ही सामोर गांव में अपने मायके चली गई। पति कभी-कभी उससे मिलने के लिए मायके आने लगा। इसके बाद दो महीने पहले पति अपना घर छोड़कर सामोर गांव में ही रहने लग गया।

महिला ने बताया कि पति बुधवार को उससे शराब के लिए पैसे मांगने आया। पैसे ना देने पर उसका पति आत्महत्या करने की धमकी देकर बीहड़ों की ओर चला गया। पत्नी उसके पीछे गई। उससे पहले ही पति ने अपनी गर्दन की नस काट ली। महिला ने बताया कि पति को शराब की लत है। वह दूसरों के खेतों पर काम करके घर का गुजारा करती है।घटना की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।