Untitled 2 copy https://jaivardhannews.com/illegal-ganja-caught/

नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर ले जा रहे दो लोगों को देवगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे, ऐसे में पुलिस ने घेरा डालकर दोनाें को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी करने पर एक कट्टे से 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने बाइक व गांजे को जब्त कर लिया।

देवगढ़ थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत आरोपियों की धरपकड़ चल रही थी। इसी बीच देवगढ़ आंजना चौराहे पर उपनिरीक्षक प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ भीलवाड़ा मार्ग स्थित आंजना चौराहे नाकाबंदी पर मौजूद थे, जहां आंजना की तरफ से बाइक आई, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। रुकने का इशारा करने पर थोड़ी दूर से ही वे बाइक घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ लिया। बाइक चालक ने अपना नाम भैरूनाथ ( 38 ) पुत्र राजूनाथ योगी निवासी अलगवास थाना करेड़ा (भीलवाड़ा) एवं पीछे बैठा सांवरनाथ (25) पुत्र डाउनाथ योगी निवासी आसन, थाना करेड़ा था। पुलिस ने बाइक पर रखा प्लास्टिक का कट्टा जब्त किया, जिसमें गांजा भरा था। इसका वजन 2 किलो 900 ग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया।

बजरी का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

Untitled 3 copy https://jaivardhannews.com/illegal-ganja-caught/

रेलमगरा बनास नदी से बजरी खनन पर पूरी तरह रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन जारी है। पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। थाना अधिकारी प्रभुसिंह चुण्डावत ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रामेश्वरलाल, कांस्टेबल अशोक कुमार, सुनील कुमार ने काबरा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने की आवाज सुन पीछा किया। पुलिस को देख चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर भगाया, लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर ट्रैक्टर रुकवा दिया। चालक जगपुरा निवासी छोटू खां से कागजात मांगे वैध दस्तावेज नहीं होने पर ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त कर ली इस मामले के बारे में खनिज विभाग को सूचित किया।