01 82 https://jaivardhannews.com/jan-aakrosh-rally-there-is-no-difference-between-government-and-corona-memorandum-given-to-mp-collector/

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होेने पर राजसमंद में भाजपा की ओर से जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली से पहले कांकरोली पुराना बस स्टैंड पर सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक दीप्ति माहेश्वरी और अन्य लोगों ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि चारों तरफ अराजकता और अपराध का बोलबाला है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कोई रियायत नहीं है। बिजली के बिलों में भी बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार मूक बधिर बनकर बैठी है। बढ़ती महंगाई को लेकर जनता के आक्रोश का पारा आसमान पर है।

सांसद और भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कोरोना वायरस में कोई विशेष फर्क नहीं है। कोरोना दबे पांव लोगों की जिंदगी निगल रहा है तो कांग्रेस सरेआम। जिन लोगों की जिंदगी कोरोना से गई उन परिवारों को कोई राहत नहीं दी गई। उलटे मौत के आंकड़ों और तथ्यों को छिपाकर आम जनता की गुनहगार बन गई है। सांसद ने राज्य सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर किसानों से संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने पर किसानों से वादाखिलाफी की गई है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं।

02 12 https://jaivardhannews.com/jan-aakrosh-rally-there-is-no-difference-between-government-and-corona-memorandum-given-to-mp-collector/

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की, लेकिन सरकार ने वादों पर कोई काम नहीं हुआ। बेरोजगार आज भी भत्ते के लिए रो रहे हैं। जनता बिजली बिल के लिए और आम जनता महंगाई से परेशान है। कटारिया ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने पूरी दुनिया से भी बेहतरीन प्रबंधन किया और इतनी जल्दी वैक्सीन बनवाकर मुफ्त में टीका लगवाया।

आम सभा के बाद सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जल चक्की, किशोर नगर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्टर ऑफिस के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।