01 48 https://jaivardhannews.com/jharkhand-chief-minister-visited-kumbhalgarh-fort-inquired-about-the-history-of-the-fort-the-litigants-were-fascinated/

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुंभलगढ़ दुर्ग का भ्रमण किया। उन्होंने दुर्ग के इतिहास की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्हें कुंभलगढ़ की वादियों मन को भा गई। उन्होंने दुर्ग स्थित माताजी के दर्शन कर मुख्य दुर्ग पर फोटोग्राफी की। सीएम हेमंत सोरेन ने करीब 2 घंटे तक कुंभलगढ़ दुर्ग का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली। सोरेन ने बताया कि कुंभलगढ़ दुर्ग के लिए एक ही शब्द कहूंगा अमेजिंग। यहां पर घूमकर ऐसा लगा मानाे मैं झारखंड के जंगलाें में घूम रहा हूं। यहां की वादियाें ने मन माेह लिया। सोरेन परिवार के साथ यात्रा पर निकले हैं। कुंभलगढ़ दुर्ग स्थित माताजी के मंदिर में दर्शन के अलावा उन्होंने मुख्य दुर्ग पर फोटोग्राफी की।

उनके साथ आए बच्चों ने वहां मौजूद पुजारी परिवार से आशीर्वाद लिया। पुलिस के जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ और कुंभलगढ़ हेरिटेज साेसायटी के सचिव कुबेर सिंह सोलंकी का दुर्ग का इतिहास बताने के बाद धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को शाम सवा 4 बजे के करीब कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंचे। जहां यज्ञ वेदी चौक में पुलिस के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हेरिटेज सोसायटी के सचिव कुबेरसिंह सोलंकी ने उन्हें मुख्य दुर्ग का भ्रमण करवाते हुए इतिहास की जानकारी दी।कुंभलगढ़ एसडीएम जयपालसिंह राठौड़ भी साथ रहे। दिन में करीब 1 बजे से ही उनके आने की सूचना पर दुर्ग पर भ्रमण करने आए पर्यटकों की आवाजाही रोकनी शुरू कर दी थी। वहीं इससे पहले कुंभलगढ़ डीवाईएसपी नरपतसिंह चौहान और थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।