01 24 https://jaivardhannews.com/korana-explosion-in-rajsamand-in-the-first-week-of-the-new-year-20-people-positive-including-collectors-wife-police-personnel/

जिले में नए साल के पहले सप्ताह में ही काेराेना की एंट्री हाे चुकी हैं। अब जिलेवासियाें काे संभलने की जरूरत है। मास्क सहित गाइडलाइन की पालना पूरी तरह से करना जरूरी हाेगा, नहीं ताे काेराेना हमें जकड़ लेगा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की पत्नी डाॅ. शैली, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की पत्नी, जिला परिषद सदस्य सूरज देवी व पुलिस लाइन के जवान सहित 20 नए काेराेना के राेगी मिले हैं।

एक साथ नए साल मेें इतने पाॅजिटिव मिलने से शहर में खलबली मच गई। सर्वाधिक अरबन राजसमंद में नौ, अरबन नाथद्वारा में आठ पॉजिटिव मिले हैं। जबकि ग्रामीण राजसमंद से दो व रेलमगरा ब्लॉक से एक पॉजिटिव आया है। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार से सैंपलिंग काे बढ़ा दिया। लेकिन लोग अभी भी जागरूक नहीं हैं, बिना मास्क पहने बाजार में घूमते नजर आ रहे हैं। 60 प्रतिशत लोग बिना मास्क के देखे जाते हैं, जो काेरोना को आमंत्रित कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि तबीयत खराब होने से घर में होम आइसाेलनेशन में है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की पत्नी व जिला परिषद सदस्य सूरज देवी भी कोरोना पॉजिटिव आई। सूरज देवी के गठिया की बीमारी होने से तीन दिन पहले अहमदाबाद में निजी अस्पताल में उपचार करवाने गई। वहां से लौटने के बाद बुखार आया, कोरोना टेस्ट करवाया ताे पाॅजिटिव निकली। सूरज देवी को एहतियात के तौर पर अहमदाबाद ले गए।