447469384 122134065728250033 4829107786706335014 n 1 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/

Loksabha election Result : राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर को 3 लाख 92 हजार 223 वोट से हराया है। महिमा कुमारी की राजस्थान में सबसे बड़ी जीत है। इस तरह शांतिपूर्ण मतगणना पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भंवरलाल ने महिमा कुमारी को विजयी घोषित करने के बाद सांसद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया।

Rajsamand Lok Sabha : चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी को 7 लाख 81 हजार 203 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 वोट मिले। इस तरह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने महिमा कुमारी को विजेता व सांसद निर्वाचित घोषित कर दिया। इस दौरान उनके पति व नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित मेड़ता, डेगाना, जेतारण व ब्यावर के विधायक व भाजपा नेता मौजूद थे। उसके बाद महिमा कुमारी ने जीत का विक्ट्री दिखाई और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के जयकारे लगाए।

Mahima Kumari Mewar : 7 विधानसभा में भाजपा रही आगे

Mahima Kumari Mewar : राजसमंद लोकसभा चुनाव सीट की आठ विधानसभाओं में से भाजपा सात विधानसभा में आगे रही। जबकि मेड़ता विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। जीत का सबसे ज्यादा अंतर भीम विधानसभा में 76 हजार 108 वोटों का रहा। सबसे कम अंतर मेड़ता विधानसभा में 2 हजार 512 वोटों का रहा। ब्यावर विधानसभा में 75 हजार 691 मतों का अंतर रहा। राजसमंद में 63 हजार 479 मतों का अंतर रहा। कुंभलगढ़ में 58 हजार 115 मतों का अंतर रहा। वहीं महिमा कुमारी के पति विश्वराज सिंह के नाथद्वारा विधानसभा में 55 हजार 515 मत भाजपा को अधिक मिले। महिमा कुमारी की बड़ी जीत के बावजूद 2019 के लोकसभा के मुकाबले भाजपा को कम मत मिले। 2019 में पूर्व सांसद दीया कुमारी को 8 लाख 63 हजार 39 मत मिले थे। महिमा कुमारी को सात लाख 81 हजार 203 मत मिले 2019 के मुकाबले एक लाख 59 हजार 693 मत कम आए।

Election result : जितने मतों से भाजपा प्रत्याशी जीती, कांग्रेस को उतने भी वोट नहीं मिले

election Result 01 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/

Election result : लगातार तीन लोकसभा चुनाव कांग्रेस की बुरी तरह से हार हो रही है। भाजपा जीतने मतों के अंतर से जीतती है, उतने भी वोट कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं मिलते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ को 6 लाख 44 हजार 794 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस के पूर्व सांसद गोपाल सिंह इंडवा को दो लाख 49 हजार 89 मत मिले थे। जीत का अंतर तीन लाख 95 हजार 705 मतों का रहा था। जो कांग्रेस प्रत्याशी के कुल मत से ज्यादा रहा। 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्व सांसद दीया कुमारी को 8 लाख 63 हजार 39 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवकीनंदन गुर्जर को 3 लाख 11 हजार 123 मत मिले थे। जीत का अंतर 5 लाख 51 हजार 916 रहा था। इस बार भी भाजपा की महिमा कुमारी को 7 लाख 81 हजार 203 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 मत मिले थे। जीत का अंतर 3 लाख 92 हजार 223 मतों का रहा। जो कांग्रेस प्रत्याशी के कुल मत से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें : Om banna : ओम बन्ना की बुलेट की पूजा से दुनिया में प्रसिद्ध चोटिला धाम गांव की अनूठी Om banna story

Today election result : सबसे ज्यादा कशमकश मेड़ता व डेगाना विस के वोटों की गिनती में

election Result 02 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/

Today election result : सबसे ज्यादा कशमकश मेड़ता व डेगाना विधानसभा में हुई। मेड़ता में कांग्रेस 2512 मतों से अंतर से जीती। डेगाना में भाजपा 3728 मतों के अंतर से ही जीती। डेगाना में 10वें राउंड में कांग्रेस व भाजपा आगे-पीछे होते रहे। 10वें राउंड में कांग्रेस ने 793 मतों की लीड बनाई 11वें राउंड में कांग्रेस 410 मतों से आगे रही। 12वें राउंड में भाजपा 1089 मतों से आगे हो गई। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद आठों विधानसभा के शुरुआती रुझान 9 बजे से आना शुरू हो गए। शुरुआत से अंतिम राउंड तक महिमा कुमारी आगे बनी रही। भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। लेकिन देश में एनडीए की सीटें कम होने से उत्साह कमजोर पड़ गया। विगत चार लोकसभा चुनाव के साथ इस बार विधानसभा वार कांग्रेस व भाजपा के बीच मतों का फासला कम हुआ है। 2014 व 2019 के बीच मतों का अंतर काफी बढ़ गया था। लेकिन इस बार राजसमंद जिले की चारों विधानसभा में 50 हजार से अधिक मतों का अंतर रहा है, जबकि विधानसभा ब्यावर व जैतारण में 50 हजार से अधिक अंतर रहा। मेड़ता व डेगाना में पांच हजार का अंतर रहा।

Election Result Rajsamand : पिछले 4 बार के लोकसभा चुनाव का विधानसभावार जीत- हार का अंतर

विधानसभा2009201420192024
ब्यावर 10523589157995375691
मेड़ता 1150354550740792512
डेगाना2090941486603003728
जैतारण909536427983259760
भीम 12750529257042976108
कुंभलगढ़9601355596347158115
राजसमंद 7005593216862863479
नाथद्वारा19434362915224955515

Loksabha Chunav : किसे मिले कितने वोट

प्रत्याशीपार्टीमत मिले
महिमा कुमारीभाजपा781203
दामोदर गुर्जरकांग्रेस388980
रामकिशनबसपा1935
नीरू रामनिर्दलीय7831
धर्म सिंह रावतनिर्दलीय4053
नारायण सोनीनिर्दलीय3374
घनश्याम सिंहभाजअपा1940
जितेन्द्र खटीकनिर्दलीय1815
अर्पित छाजेड़निर्दलीय2244
प्रमोद वर्माट्राइबल कांग्रेस1144
नोटा12411

Vishvraj Singh Mewar : राजस्थान में ऐसा दुसरा संयोग पति MLA पत्नी सासंद

election Result 03 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/

Vishvraj Singh Mewar : राजस्थान में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब दंपती सांसद-विधायक बने। इससे पहले 2008 में गोलमा देवी विधायक व पति किरोड़ीलाल मीणा 2009 में सांसद बने थे। फिलहाल महिमा कुमारी के पति विश्वराजसिंह मेवाड़ नाथद्वारा से विधायक है।

ये भी पढ़ें : Mahipal Singh Makrana Biography : कौन है महिपालसिंह मकराना, जीवन की रोचक कहानी

Rajasthan election result : राजस्थान में किस सीट से कौन जीता

NO.CONSTITUENCY NAMECANDIDATEPARTYRESULT
1AJMERBHAGIRATH CHAUDHARYBJPWON
2ALWARBHUPENDRA YADAVBJPWON
3BANSWARARAJ KUMAR ROTBAPWON
4BARMERUMAID RAM BENIWALINCWON
5BHARATPURSANJANA JATAVINCWON
6BHILWARADAMODAR AGARWALBJPWON
7BIKANER (SC)ARJUN RAM MEGHWALBJPWON
8CHITTORGARHCHANDRA PRAKASH JOSHIBJPWON
9CHURURAHUL KASWANINCWON
10DAUSAMURARI LAL MEENAINCWON
11GANGANAGARKULDEEP INDORAINCWON
12JAIPURMANJU SHARMABJPWON
13JAIPUR RURALRAO RAJENDRA SINGHBJPWON
14JALORELUMBARAMBJPWON
15JHALAWAR-BARANDUSHYANT SINGHBJPWON
16JHUNJHUNUBRIJENDRA SINGH OLAINCWON
17JODHPURGAJENDRA SINGH SHEKHAWATBJPWON
18KARAULI-DHOLPURBHAJAN LAL JATAVINCWON
19KOTAOM BIRLABJPWON
20NAGAURHANUMAN BENIWALRLPWON
21PALIP.P CHOUDHARYBJPWON
22RAJSAMANDMAHIMA KUMARI MEWARBJPWON
23SIKARAMARARAMCPI (M)WON
24TONK-SAWAI MADHOPURHARISH CHANDRA MEENAINCWON
25UDAIPURMANNA LAL RAWATBJPWON

ALL India Election Result : किस दल को मिली कितनी सीटें

Loksabha Election Result https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/

राज्यवार देखिए किस दल ने कितनी सीटे जीतीं

State Election Result 24 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 02 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 03 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 04 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 05 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 06 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 07 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 08 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 09 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 10 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/
State Election Result 11 https://jaivardhannews.com/loksabha-election-result-rajsamand-rajasthan/