Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

Mahipal Singh Makrana Biography : कौन है महिपालसिंह मकराना, जीवन की रोचक कहानी

Laxman Singh Rathor April 12, 2024 1 minute read

Mahipal Singh Makrana Biography : महिपालसिंह मकराना को राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर में राजपूत समाज का जाना पहचाना चेहरा है, जो श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। महिपाल सिंह मकराना वर्तमान में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एक भारतीय राजपूत नेता हैं जो अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। 2000 के दशक की शुरुआत से से जयपुर में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही वे राजस्थान में जाति-संबंधी मुद्दों और राजपूत समुदाय के अधिकारों के मुखर प्रवक्ता रहे हैं। शुरू से पहले राजपूत समाज के समग्र उत्थान को लेकर आगे रहे। खास तौर से आरक्षण के मुद्दे को लेकर वर्ष 2005 में राजपूतों का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ, जिसमें अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कॉलेज शिक्षा के दौरान जयपुर के छात्रावास में रहे, तब से समाज के युवाओं के लिए काम करने का मन में आया और समाजसेवा की भावना जाग्रत हो गई। इसी के तहत वर्ष 2006 में सबसे पहले लोकेन्द्रसिंह कालवी द्वारा वर्ष 2006 में श्री राजपूत करणी सेना का गठन किया, तो उन्हें सबसे पहले जयपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्तमान में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

महिपाल सिंह मकराना राजस्‍थान के नागौर जिले के मकराना के रहने वाले हैं। इनको महिपाल सिंह चौहान के नाम से भी जाना जाता है, मगर चूंकि मकराना गांव के रहने वाले है, तो उनके नाम के आखिर में चौहान के बजाय मकराना के नाम से ही सब लोग जानते हैं। मकराना भारत के अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के 21वी पीढ़ी के वंशज बताए जाते हैं। महिपाल सिंह को श्री राजपूत करणी सेना के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक हैं। इसलिए संस्थापक लोकेन्द्रसिंह कालवी के निधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मा महिपालसिंह मकराना को बनाया गया। वर्ष 2005 में राजपूतों ने आरक्षण को लेकर आंदोलन किया था। इस विशाल धरना-प्रदर्शन के बाद राजपूत समाज की सामाजिक संस्‍था श्री राजपूत करणी सेना अस्तित्व में आई। सितंबर 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी के नेतृत्व में श्री राजपूत करणी सेना का गठन किया। तब महिपाल सिंह मकराना करणी सेना के जयपुर जिलाध्यक्ष रहे। वर्तमान में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं।

2005 में राजपूत आरक्षण आंदोलन से समाज से जुड़े

वर्ष 2005 में राजपूत आरक्षण को लेकर आंदोलन किया। तब धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। राजपूत समाज की सामाजिक संस्‍था श्री राजपूत करणी सेना अस्तित्व में आई। 23 दिसंबर 2006 को लोकेंद्र सिंह कालवी के नेतृत्व में श्री राजपूत करणी सेना का गठन किया। महिपाल सिंह मकराना करणी सेना के जयपुर जिलाध्यक्ष बने और संस्थापक सदस्य है। वर्तमान में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं।

Karani Sena : जीवन परिचय से पहले यह जानना भी जरूरी

इस आलेख महिपालसिंह मकराना के जीवन परिचय पर आधारित है, मगर एक बड़ा सस्पेंस है, जिसे भी स्पष्ट करना जरूरी है। करणी सेना को लेकर भ्रांतियां भी है। आपको बता दें कि श्री राष्ट्रीय राजूपत करणी सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी थी और अब कार्यकारी अध्यक्ष उनकी पत्नी शीला शेखावत (गोगामेड़ी) है, जबकि तीसरा संगठन क्षत्रिय करणी सेना परिवार है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत है। मूल संगठन श्री राजपूत करणी सेना संस्थापक व अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह कालवी है। फिर विवाद के चलते सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व डॉ. राज शेखावत ने दो अलग संगठन बना लिए और अभी पूरे देश में तीनों ही संगठनों की इकाइयां व कार्यकर्ता एक्टिव है। क्षत्रिय राजपूत समाज के किसी भी कार्य के लिए तीनों ही संगठन एकजुट होकर संघर्ष करते हैं। यह एकजुटता राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व दिल्ली तक कई मौको पर देखने को मिली। इसीलिए श्री राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना की तरह ही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर अध्यक्ष स्व. सुखदेवसिंह गोगामेड़ी व क्षत्रिय करणी सेना परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत तीनों ही बड़े चेहरे के रूप में उभरे और देशभर में इन्हें क्षत्रिय राजपूत समाज के मंच पर जाना जाने लगा।

महिपाल सिंह मकराना का जीवन परिचय

नाममहिपाल सिंह मकराना
उर्फ महिपाल सिंह चौहान
जन्म दिन8 अगस्त 1983
पिता का नामशेर सिंह उर्फ शिवदान सिंह चौहान
निवासमकराना, जिला नागौर (राजस्थान)
हाल निवासजयपुर
वंशजहिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 21वी पीढ़ी के वंशज
प्रारंभिक शिक्षामकराना कस्बा, नागौर
स्नातकअग्रवाल कॉलेज जयपुर
व्यवसायमकराना मार्बल कंपनी : सफेद संगमरमर का खनन व व्यापार
अध्यक्ष2003 में छात्र संघ अग्रवाल कॉलेज जयपुर
समाजसेवा की सीखराजपूत छात्रावास जयपुर
बचपन का सपनाIAS बनना
श्री राजपूत करणी सेना कब से23 दिसंबर 2006 में लोकेंद्रसिंह कालवी ने किया गठन
राष्ट्रीय अध्यक्षश्री राजपूत करणी सेना

Mahipal Singh Makrana के जीवन से जुड़े तथ्य

  • राजपूत समाज के साथ अन्य तमाम हिन्दू समुदाय के लोगों के हितव अधिकारों के लिए कार्य करना।
  • महिपाल सिंह विवादास्पद, लेकिन प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वे राजपूत समुदाय के मुखर नेता हैं।
  • क्षत्रिय व राजपूत समाज के उत्थान के लिए हमेशा पक्षधर रहे
  • राजपूत समुदाय के हितों की रक्षा और उनकी सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए समर्पित है।
  • भारतीय महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के हमेशा विरोधी रहे
  • पद्मावत में पद्मावती के इतिहास को लेकर फिल्म में गलत तथ्य पर विरोध प्रदर्शन किया था।
  • 2017 में उन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
  • 2021 में उन पर गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था।
  • राजस्थान, बिहार, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र व यूपी में करणी सेना के कई आयोजन किए
  • विवाद और गिरफ्तारी:
  • मकराना कई विवादों से जुड़े रहे हैं, जिनमें जातिवादी टिप्पणी और हिंसा भड़काने के आरोप शामिल हैं।
  • अप्रैल 2024 में गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद से राजपूत समाज को भड़काने के आरोप गिरफ्तार किया।
  • मकराना एक कट्टरपंथी नेता माने जाते हैं।
  • उनके समर्थक उन्हें राजपूतों के साथ सर्वसमुदाय का एक सच्चा नेता मानते हैं।
  • उनके आलोचक उन्हें विभाजनकारी और उग्रवादी नेता मानते हैं।
  • महिपाल सिंह ने अपनी छवि से राजस्थान की राजनीति व राजपूत समुदाय में प्रभाव डाला है।
  • वे कट्टरपंथी नेता हैं, जिनके समर्थक व आलोचक दोनों ही उनकी शक्तिशाली उपस्थिति को स्वीकार करते हैं।
  • जाति संबंधी मुद्दों पर सक्रियता: मकराना ने जाति-हिंसा, भेदभाव और राजपूत समुदाय के खिलाफ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने जाति-आधारित आरक्षण प्रणाली के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया है।
CM Bhajanlal Sharma Biography : कभी दूध बेचते थे भजनलाल शर्मा, बाइक से तय किया सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,351

Post navigation

Previous: Gangaur Festival : दीपदान व आतिशबाजी से आगाज, आज चूंदड़ी गणगौर सवारी, रात में सांस्कृतिक संध्या
Next: Gangaur Mahotsav : शाही लवाजमे के साथ निकली हरी गणगौर की सवारी, दिखा सावन सी हरियाली का नजारा

Related Stories

IPS Hemant Kalal Biography
  • बायोग्राफी

IPS Hemant Kalal Biography : राजसमंद एसपी बने हेमंत कलाल के जीवन व कॅरियर की दिलचस्प कहानी

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Ajit Pawar Biography
  • बायोग्राफी

Ajit Pawar Biography : पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, मंत्री की बेटी से विवाह, छह बार बने डिप्टी सीएम

Parmeshwar Singh Chundwat January 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram