01 5 https://jaivardhannews.com/online-fraud-request-from-facebook-fans-came-friendship-became-a-matter-of-friendship-by-accepting-the-woman-was-cheated-of-18-thousand/

ऑनलाइन ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है लेकिन लोग ठगों के चुंगल में फंस ही जाते है। एक महिला के फेसबुक फेंड्स से बातों बातों में दोस्ती हो गई और 18 हजार की ठगी का शिकार बन गई।
राजस्थान के जोधपुर में महामंदिर इलाके में मानसागर में रहने वाली एक महिला को उसके फेसबुक फै्रंड ने 18 हजार 500 रुपयों की चपत लगा दी। उसने गिफ्ट भेजने के बहाने यह ठगी की। फिर फोन बंद कर दिया। आरोपी ने 75 हजार रुपए और मांगे तब महिला उसकी मंशा को समझ गई। पीडि़ता ने अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। आरोपी ने खुद को इंग्लैण्ड में होना बताया। मामला 17 जुलाई का होना बताया जाता है।

महामंदिर थाने के एएसआई चैनाराम ने बताया कि मानसागर की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसने फेसबुक पर एक व्यक्ति की फै्रंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया। फिर दोनों में बातें होने लगी। दोनों एक दूसरे को अपने दुखड़े बताने लगे। फेसबुक फैं्रड ने खुद को इंग्लैंड का चार्ली राबर्ट होना बताया। फिर उसने महिला को गिफ्ट भेजने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने कहा कि उसके पास सब है कोई चीज की जरूरत नहीं है। मगर चार्ली ने कहा कि उसने एक गिफ्ट भेज दिया है।

किसी ने वॉट्सऐप कॉल कर महिला से कहा कि आपका गिफ्ट आ गया है। उसे छुड़ाने के लिए 18 हजार 500 रुपए ऑनलाइन भेजो। तब महिला ने चार्ली से बात की तो उसने कहा कि वह तो इंग्लैंड है। आप पैसे दे दो मैं रिटर्न कर दूंगा। तब महिला ने रुपए खाते में डाल दिए। अगले दिन फिर उससे 75 हजार रुपए मांगे गए। तब वह बदमाश की मंशा को समझ गई और 75 हजार रुपए खाते में डालने से बच गई।