petrol diseal price 02 https://jaivardhannews.com/petrol-diesel-price-or-lpg-cylinder-rate-down/

Petrol Diesel Prices : लोकसभा चुनाव की घोषणा से करीब एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाने की घोषणा की है और दामों में कटौती शनिवार से लागू हो गई है। दिल्ली में 14.2 किग्रा का गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर अब 803 रुपए में मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान किया कि महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। दूसरी तरफ पिछले 23 माह में क्रूड ऑयल (crude oil cheap) 24% सस्ता हो गया, लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए। इससे सरकार की कार्यशैली ही सवालों के घेरे में हैं। गैस सिलेंडर में भले ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमत से पूरे बाजार की महंगाई पर फर्क पड़ता हैं।

lpg cylinder : सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल-गैस की कीमतों में नरमी के चलते केंद्र सरकार द्वारा सिलेंडर में 100 रुपए घटाए है। इससे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अब जून 2021 के स्तर पर आ गई हैं। तब दिल्ली में सिलेंडर के दाम 809 रुपए रह गए थे। इससे पहले सरकार ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले 30 अगस्त 2023 को घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपए घटाए थे। PM narendra Modi ने गैस सिलेंडर के दाम किए, मगर लोग अब पेट्रोल व डीजल की कीमतें घटाने की मांग कर रहे हैं।

lpg cylinder price : दस साल में दोगुना महंगा सिलेंडर

2014 में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 410 रुपए थे। फिर मोदी सरकार बनने के बाद 2022 में सिलेंडर की दर 950 रुपए तक हो गई थी। अब 100 रुपए कम हुए है, जिससे वर्ष 2024 में घटकर 803 हुए है। फिर भी 10 साल में सिलेंडर दोगुना महंगा है।

petrol pump near me : क्रूड 24% सस्ता, पेट्रोल-डीजल की दर नहीं घटी

पेट्रोल-डीजल के दाम आज 109 रुपए के करीब है। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का ऐलान नहीं किया है। हालांकि आम जनता की उम्मीद बढ़ी है कि इनके दामों में भी कुछ दिनों में कटौती हो सकती है। दोनों ईधन के दाम 23 महीने से स्थिर हैं। इससे पहले केंद्र ने अप्रैल 2022 में पेट्रोल पर 8 और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 और डीजल के दाम 89.62 रुपए के स्तर पर आ गए थे। इसके बाद से कोई कटौती नहीं की गई है, ‘जबकि इन 23 महीनों में क्रूड ऑयल के दाम 109.51 डॉलर से 24% घटकर 83.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। क्रूड के दाम जून 2022 में 12 साल के उच्चतम स्तर पर 116 डॉलर थे। इससे कीमत अब तक 28% गिर चुकी है।

petrol pumps nearby : इनपुट कॉस्ट बता नहीं घटा रहे दाम

देश में पेट्रोल डीजल की 90% जरूरत पूरी करने वाली तीन सरकारी कंपनियां हैं। हालांकि 2 साल में इन्होंने दाम नहीं घटाए हैं। इसके पीछे तर्क है कि उन्हें 3-4 रुपए रेवेन्यू कम मिल रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 11, डीजल पर 6 रुपए मार्जिन मिल रहा है।

petrol price : तीसरी तिमाही में 3 तेल कंपनियों का प्रॉफिट

  • आईओसी कंपनी का नेट प्रॉफिट 8063 करोड़ रुपए है, जो सालाना ग्रोथ 1800% है।
  • बीपीसीएल कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,181 करोड़ रुपए है, जो सालाना ग्रोथ 182% है।
  • एचपीसीएल कंपनी का नेट प्रॉफिट 713 करोड़ रुपए है, जो सालाना ग्रोथ 160% है।
    (आंकड़े तीसरी तिमाही के नतीजे)

14 kg gas cylinder price today : 14 किलो वाला गैस सिलेंडर की कीमत

14 किलो वाला गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है? 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपये में मिलती है वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796 रुपये है। गैस कंपनियों ने जयपुर में 14.2 किलो वाले स‍िलेंडर की कीमत 906.5 रुपए तय की है। केंद्र की तरफ से लाभार्थ‍ियों को 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इस तरह स‍िलेंडर घटकर 606 रुपये का रह गया, लेक‍िन 450 रुपये से ऊपर की 156 रुपये की सब्‍स‍िडी राज्‍य सरकार की तरफ से दी जाएगी। अब 100 रुपए केन्द्र सरकार ने कम किए है, जिससे और फायदा मिलेगा।