Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य
  • धार्मिक

Parsuram Mahadev : अरावली पहाड़ी में गुफा, अनवरत जलाभिषेक, चमत्कार व इतिहास की कहानी

Jaivardhan News March 8, 2024 1 minute read

Parsuram Mahadev mandir : अरावली की वादियों में मेवाड़ के अमरनाथ कहे जाने वाले परशुराम महादेव मंदिर का इतिहास और यहां के चमत्कार भी अनूठे है। मेवाड़ व मारवाड़ की सरहद पर स्थित परशुराम महादेव मंदिर पर दर्शनों के लिए हमेशा मेले सा माहौल बना रहता है। राजस्थान के राजसमंद व पाली जिले की सीमा पर स्थित अरावली की पहाड़ी की गोद में परशुराम महादेव गुफा मंदिर है। मान्यता है कि इसका निर्माण स्वंय परशुराम ने अपने फरसे से चट्टान को काटकर किया था। इस गुफा मंदिर तक जाने के लिए 500 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। इस गुफा मंदिर के अंदर एक स्वयं भू शिवलिंग है, जहां पर विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने भगवान शिव की कई वर्षो तक कठोर तपस्या की थी। ऐसी भी मान्यता है कि जहां पर यह शिवलिंग स्थापित है, उस गुफा को खुद परशुराम ने अपने फरसे से काटकर बनाया था। दुर्गम पहाड़ी, घुमावदार रास्ते, प्राकृतिक शिवलिंग, कल-कल करते झरने एवं प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत होने के कारण भक्तों ने इसे मेवाड़ के अमरनाथ का नाम दे दिया है। राजस्थान में मेवाड़ और मारवाड़ के लिए यह स्थान किसी तीर्थ से कम नहीं। शायद यही वजह है कि हर साल लोग यहां सावन में भारी संख्या में भगवान के दर्शन करने आते हैं। खास बात यह है कि सावन के दिनों में मंदिर के चारों ओर का नजारा इतना मनोरम होता है मानो गुफा में बैठे भगवान परशुराम खुद प्रकृति की गोद में बैठ गए हों।

Mahadev Mandir : परशुराम महादेव मंदिर के इतिहास की कहानी

बताया जाता है कि परशुराम जी लाखों साल पहले त्रेता युग में मंदिर में बनी गुफा के रास्ते से यहां आए थे। यहां बैठकर भगवान शिव की गुप्त आराधना की। राजसमंद और पाली जिले की सीमा पर स्थित है चमत्कारिक परशुराम महादेव मंदिर का इतिहास सैकड़ों नहीं, बल्कि युगों पुराना है। मान्यता है कि इसी स्थान पर परशुराम ने भगवान शिव की तपस्या की थी और दिव्य अस्त्रों को प्राप्त किया था। परशुराम, भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं, लेकिन यह सर्वविदित है कि भगवान विष्णु व महादेव एक-दूसरे को ही अपना ईश्वर मानते हैं। इसके चलते परशुराम ने भी भगवान शिव की कठिन तपस्या की। माना जाता है कि महान तपस्वी परशुराम ने इस स्थान पर भगवान शिव की आराधना की और उनके दर्शन प्राप्त किए। अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित इस मंदिर का निर्माण उन्होंने ही किया था। परशुराम की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें धनुष और अक्षय तरकश प्रदान किया। इसके अलावा जिस फरसे के लिए परशुराम जाने जाते हैं, वह फरसा भी उन्हें भगवान शिव से इसी स्थान पर प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने फरसे से ही चट्टानों को काटकर महादेव के इस गुफा मंदिर का निर्माण किया था। कहा जाता है कि पृथ्वी के 8 चिरंजीवियों में से एक परशुराम की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव, शिवलिंग के रूप में यहाँ स्थापित हुए। स्थानीय तौर पर इस मंदिर को अमरनाथ कहा जाता है क्योंकि जिस प्रकार अमरनाथ में भगवान शिव का साक्षात निवास माना जाता है।

गुफा मंदिर के लिए चढ़नी पड़ती है 500 सीढ़ियां

Parshuram mandir : गुफा मंदिर तक पहुँचने के लिए 500 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। समुद्र तल से मंदिर की ऊँचाई लगभग 3600 फुट है। गुफा मंदिर की दीवारों पर एक राक्षस की आकृति दिखाई देती है जिसके बारे में यह कहा जाता है कि उसका संहार भी परशुराम द्वारा किया गया था। इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय भगवान की मूर्तियाँ बनी हुई हैं।

statue of belief : नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा : Amazing story of Shiva statue

जिसने परशुराम के दर्शन किए, खोल सकता है बद्रीनाथ के कपाट

ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति ने परशुराम महादेव के दर्शन किए होते हैं, वहीं व्यक्ति उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल सकता है। यह भी माना जाता है कि यह वही स्थान है, जहाँ परशुराम ने पांडवों में सबसे ज्येष्ठ कर्ण को शिक्षा प्रदान की थी। हालाँकि कर्ण ने स्वयं को ब्राह्मण बताकर परशुराम से शिक्षा प्राप्त करने का प्रयत्न किया था, लेकिन जब परशुराम को इस बात का पता चला तो उन्होंने कर्ण को मौका आने पर सारी विद्या भूल जाने का श्राप दे दिया था। मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी किसी रहस्य से कम नहीं है। दरअसल इस शिवलिंग में छिद्र हैं, इस कारण जब इसमें जल चढ़ाया जाता है, तो यह सैकड़ों लीटर जल को अपने अंदर समाहित कर लेता है, लेकिन जब शिवलिंग को दूध अर्पित किया जाता है तो यह दूध शिवलिंग में समाता ही नहीं है। यह एक ऐसा रहस्य है जो आज भी अनसुलझा है। हर साल श्रावण महीने में यहाँ मेला लगता है। इस मेले में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और भगवान शिव के दर्शन के साथ परशुराम को भी नमन करते हैं।

मेवाड़- मारवाड़ दोनों तरफ से आने के रास्ते

राजस्थान में राजसमंद व पाली जिले की सीमा पर स्थित है परशुराम महादेव का मंदिर। अरावली की पहाड़ी है, जिसका निज मंदिर राजसमंद जिले की सीमा है, जबकि कुंड व अन्य परिसर पाली जिले में आता है। यहां राजसमंद प्रशासन द्वारा फुटा देवल पर मेला भरा जाता है, जबकि पाली जिले की तरफ से भी अलग मेला भरा जाता है।

आवाजाही के लिए सड़क और पैदल का सफर भी

परशुराम महादेव मंदिर का नजदीकी हवाई अड्डा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर है, तो दूसरी तरफ किशनगढ़ व जोधपुर है। रेलमार्ग के तहत पाली, सिरोही, अजमेर, उदयपुर से होकर पहुंचा जा सकता है। परशुराम महादेव गुफा मंदिर कुंभलगढ़ किले से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित है। परशुराम महादेव मंदिर का निर्माण कुछ इस प्रकार हुआ है कि गुफा राजसमंद जिले में आती है तो यहाँ स्थित जल कुंड पाली जिले में। परशुराम महान तपस्वी और भगवान के अवतार हैं। वे सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार वे आज भी इसी पृथ्वी पर तपस्या में लीन हैं। यह समुद्र तल से 3600 फीट ऊंचाई पर है।

Parshuram को इसी जगह से प्राप्त हुआ था फरसा

किवदंती है कि भगवान परशुराम ने कठोर तप कर भगवान शिव से धनुष और अक्षय तरकश प्राप्त किया था। उस तरकश के बाण कभी खत्म नहीं होते थे और धनुष हमेशा अचूक निशाना लगाता था। यहीं से उन्हें अपना प्रसिद्ध फरसा प्राप्त हुआ था। यह पूरी गुफा एक चट्टान पर बनी है। शिवलिंग पर गोमुख बना हुआ है जिससे भगवान शिव पर जलधारा गिरती है। गुफा में शिला पर एक राक्षस की आकृति भी बनी है। कहते हैं कि राक्षस का अंत परशुराम ने फरसे से किया था। स्थानीय लोग इसे अमरनाथ धाम कहते हैं क्योंकि जिस प्रकार कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम में भगवान शिव साक्षात वास करते हैं उसी प्रकार यहां भी शिव का अखंड निवास है।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 446

Post navigation

Previous: Anjaneshwar Mahadev Mandir : गुफा में 3 फीट ऊंचा शिवलिंग, माता अंजना ने की थी तपस्या
Next: Rocky aur Rani ki Prem Kahani : दादा- दादी को मिलाने की कोशिश में Boys or Girls Love story

Related Stories

Mehrangarh Fort History In Hindi
  • इतिहास / साहित्य

Mehrangarh Fort History In Hindi : 500 साल पुराने इस किले की रक्षा करती हैं चीलें! जानिए मेहरानगढ़ का रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 20, 2026
History of Shrinathji Temple Nathdwara
  • धार्मिक
  • इतिहास / साहित्य

History of Shrinathji Temple Nathdwara : आखिर क्यों औरंगजेब भी नहीं तोड़ पाया श्रीनाथजी की मूर्ति? जानिए रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
prithviraj chauhan history
  • इतिहास / साहित्य
  • दिन विशेष

prithviraj chauhan history : आखिरी हिंदू सम्राट की वीर गाथा, जिसने विदेशी आक्रमणकारियों को हिला दिया

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version