Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब
  • देश-दुनिया

Statue of Belief : नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा : Amazing story of Shiva statue

Jaivardhan News October 18, 2022 1 minute read

World’s tallest Shiva statue देश- दुनिया में राजस्थान के मेवाड़ का कण कण अपने शौर्य, बलिदान, भक्ति के साथ ही आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण लोगों को आकर्षित करता है। अब मेवाड़ फिर विश्व पटल पर अपना इतिहास लिखने जा रहा है। राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण हुआ है, जो दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। इसका निर्माण मिराज समूह के सीएमडी मदन पालीवाल द्वारा कराया गया। अब इस शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम” का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक होगा। संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने बताया की महादेव के इस महा महोत्सव में 9 दिन तक धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी, मुरारी बापू की 9 दिवसीय रामकथा इस महोत्सव को चार चांद लगाएगी और इसके साक्षी बनेंगे देश दुनियां से आये लाखों श्रोता। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में तत् पदम उपवन संस्थान ने विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण करवाया गया। 369 फीट ऊंची प्रतिमा को ‘विश्वास स्वरूपम’ नाम दिया है।

tallest shiva statue in rajasthan : बापू ने किया प्रतिमा का लोकार्पण

statue of belief height : अक्टूबर 2022 में मुरारी बापू की रामकथा के साथ ही नाथद्वारा में 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण किया गया था। मिराज समूह के सीएमडी मदन पालीवाल ने बताया कि श्रीजी की नगरी में स्थापित भगवान शिव की यह अद्भुत प्रतिमा लोगों के आकर्षण के साथ ही देश और राजस्थान के पर्यटन में एक नया आयाम स्थापित कर रही है।

statue of belief nathdwara : नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट की ऊँची यह प्रतिमा ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा रही है। 51 बीघा की पहाडी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित है, जो 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाते है। रात्रि में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स से इसकी विधुत सज्जा की गई है। 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2022 तक नाथद्वारा में मुरारी बापू की रामकथा के साथ प्रतिमा का लोकार्पण सम्पन्न हुआ था। statue of belief height

Lord Shiva Tallest Statue : 20 किलोमीटर दूर से होंगे शिव दर्शन

  • 250 साल तक सुरक्षित रखने के लिहाज से डिजाइन आईआईटी रूड़की के सीनियर प्रोफेसर से पास करवाई है।
  • प्रतिमा की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट, ऊंचाई पर हवा के प्रभाव का टेस्ट आस्ट्रेलिया में हुआ है।
  • 250 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा भी प्रतिमा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • बरसात-धूप से बचाव के लिए कांक्रीट पर जिंक की कोटिंग व कॉपर कलर।
  • शिव प्रतिमा का सिर 70 फीट लंबा है।
  • 20 किमी दूर से भी दिखती है प्रतिमा।
  • प्रतिमा अंदर से एयरकंडीशन्ड है।
  • प्रतिमा के अंदर 4 लिफ्ट लगी हैं।
  • दो लिफ्ट 110 फीट ऊंचाई तक एक बार में 30 श्रद्धालुओं को ले जाएगी
  • 2 अन्य लिफ्ट 110 से 351 फीट ऊंचाई तक जाएगी। 13 लोग एक साथ जा सकेंगे।
  • दो मंजिला पार्किंग, जहां पर 250 कारें, 200 दुपहिया की क्षमता
  • 13 हजार स्क्वायर फीट का अराइवल प्लेटफाॅर्म है। पर्यटक सेल्फी ले सकेंगे।
  • 17 हजार 500 स्क्वायर फीट में लेजर फाउंटेन। 500 पर्यटक लुत्फ ले सकेंगे।

adiyogi shiva statue : 8 चीजें बनाती शिव प्रतिमा काे भव्य

  • 110 फीट ऊंचा है शिव प्रतिमा का आधार
  • 2.5 lakh क्यूबिक मीटर सीमेंट-कंक्रीट लगी
  • प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं
  • प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय
  • 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल
  • प्रतिमा का निर्माण 250 साल की स्थिरता को ध्यानगत रखते हए किया गया है
  • 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी
  • इस प्रतिमा की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट (ऊंचाई पर हवा) आस्ट्रेलिया में हुआ है
  • प्रतिमा स्थल पर पर्यटकों की सुविधाओं ओर मनोरंजन के लिये बंजी जम्पिंग का निर्माण किया गया है
  • यह ऋषिकेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी बंजी जम्पिंग होगी, जिसका लुफ्त उठाने के लिए देश-विदेश के पर्यटक यहां आएंगे. साथ ही फुटकोर्ट, गेम जोन, जिप लाइन, गो कार्टिंग, एडवेंचर पार्क और जंगल कैफे का निर्माण भी किया गया है।
  • 30 हजार टन है प्रतिमा का कुल वजन
  • 400 लोग बैठ सकेंगे फूड कोर्ट में
  • 2601 टन लोहा निर्माण में लगा है।
  • 52380 फीट में हैं बने हैं तीन हर्बल गार्डन
  • 16 एकड़ में फैला है प्रतिमा स्थल

tallest shiva statue in india : डेढ़ लाख स्क्वायर फिट का पांडाल

संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव का नजारा महाकुंभ से कम नहीं होगा। श्रीनाथ जी की पावन धरा पर श्रद्धालुओं का एक जन ज्वार सा आएगा, ऐसे में तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन के लिए करीब डेढ़ लाख स्क्वायर फिट का पांडाल लग रहा है और करीब 2 लाख स्क्वायर फिट में भोजनशाला का पांडाल लगाया गया है। जर्मन तकनीक से यह पांडाल बनाये जा रहे है। जिसमें श्रोता कथा श्रवण ओर भोजन प्रसाद ला आनंद उठाएंगे।

Mahashivratri : भोले बाबा के 19 अवतारों की रोचक कहानी : Mahadev Story

रोशनी से दमकेगा नाथद्वारा शहर

शिव प्रतिमा के लोकार्पण महोत्सव को लेकर पूरा नाथद्वारा नगर रोशनी से नहाने के लिए तैयार हो रहा है। दीपावली महोत्सव से ही विद्युत सज्जा और नगर का निखरा हुआ नज़ारा दिखने लगेगा। इस भव्य आयोजन को लेकर आम नागरिकों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रतिदीन करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालु मुरारी बापू को सुनने के लिये एकत्रित होंगे। बापू के व्यासपीठ का नज़ारा भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Shiva mandir : एक नजर विश्वास स्वरूपं पर

statue of belief : विश्व की सबसे ऊंची शिव मूर्ति की अपनी एक अलग ही विशेषता है, 369 फ़ीट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की अकेली प्रतिमा होगी जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है। प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। प्रतिमा का निर्माण 250 वर्षों की स्थिरता को ध्यानगत रखते हए किया गया है। 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी। इस प्रतिमा की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट (ऊंचाई पर हवा) आस्ट्रेलिया में हुआ है। बरसात और धूप से बचाने के लिए इस पर जिंक की कोटिंग कर कॉपर कलर किया गया, प्रतिमा को  तत पदम् संस्थान ने बनवाया है।

https://jaivardhannews.com/why-we-celebrate-mahashivratri

statue of belief : खेल और मनोरंजन

प्रतिमा स्थल पर पर्यटकों की सुविधाओं ओर मनोरंजन के लिये बंजी जम्पिंग का निर्माण किया गया है यह ऋषिकेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी बंजी जम्पिंग होगी जिसका लुफ्त उठाने के लिए देश विदेश के पर्यटक यहां आएंगे। साथ ही फुटकोर्ट, गेम जोन, जिप लाइन, गो कार्टिंग,एडवेंचर पार्क, जंगल कैफ़े का निर्माण भी किया गया है। जहाँ पर्यटक दिनभर यहां इसका लुफ़्त उठा सकेंगे।

statue of belief photos : शिव स्तुति की महिमा दिखेंगी प्रतिमा पर

शिव प्रतिमा पर विशेष रूप से लाइट एन्ड साउंड के थ्री डी प्रयोग के द्वारा शिव स्तुति का प्रसारण होगा। पर्यटकों के लिए यह बहुत की आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें बरकों कम्पनी के प्रोजेक्टर का प्रयोग किया गया है। विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा गया है। फायर सेफ़्टी की पूर्ण व्यवस्था की गई है प्रतिमा के अंदर पानी के टैंक बनाये गए है साथ ही अग्नि शमन के साधनों की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों से परिसर सुरक्षित रहेगा।

उदयपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर

देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए उदयपुर से महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 किमी ओर उदयपुर शहर से 45 किमी दूर श्रीनाथ जी की नगरी नाथद्वारा में यह प्रतिमा स्थापित है। राजसमन्द जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर यह प्रतिमा स्थित है। शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपं के लोकार्पण की प्रेसवार्ता के दौरान प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण दीवान, मयंक पाठक, बलराम सिंह, नटवर भाई शाह, भास्कर जोशी,विनोद कुमावत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 315

Post navigation

Previous: Video… गढ़बोर में छौगाला के दरबार में आस्था का उफान, शाही सवारी से गुलाल से सराबोर सडक़ें
Next: Oh My God… कुछ घंटे पहले पता चली प्रेग्नेंसी और 48 घंटे बाद युवती ने जन्म दे दिया बच्चा

Related Stories

Hamza Burhan Killed in PoK
  • देश-दुनिया

Hamza Burhan Killed in PoK : पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में हत्या, गोलियों से भूना

Parmeshwar Singh Chundwat May 21, 2026
Aata-Sata Pratha Rajasthan
  • क्राइम/हादसे
  • देश-दुनिया

Aata-Sata Pratha Rajasthan  : क्यों चर्चा में है राजस्थान की ‘आटा-साटा’ प्रथा? हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Nikita Mali May 19, 2026
India Oil Gas Stock Update
  • समाचार
  • देश-दुनिया

India Oil Gas Stock Update : होर्मुज़ संकट के बीच सरकार का बड़ा दावा, जानिए कितना बचा तेल-गैस स्टॉक

Parmeshwar Singh Chundwat May 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version