rajsamand Police https://jaivardhannews.com/rajsamand-bike-theft-busted-accused-arrested/

Rajsamand : रेलमगरा पुलिस ने एक सफल अभियान में बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 चोरी की हुई बाइकें भी बरामद की हैं। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए रेलमगरा थाना सर्कल में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत, पुलिस की टीमें संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रही थीं। इसी के तहत पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Online Satta : ऑनलाइन सट्टे में चढ़ा 10 लाख का कर्जा, बहन के 6 लाख रूपये के जेवर चुराए, गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना के आधार पर फतेहनगर से संदिग्ध मुकेश उर्फ मांगी लाल उर्फ मनीष(21) पुत्र भगवान लाल भील निवासी वाडा बडीयार पुलिस थाना मावली जिला उदयपुर व किशन लाल(30) पुत्र भैरूलाल भील निवासी बड़ीयार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुछताछ पर बाइक चोरी करना कबूल किया। साथ ही आरोपियों ने बताया कि अब तक उन्होंने 6 बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्त से 6 बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 28 अप्रैल को भी एक बाइक चोरी की थी। साथ आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रेलमगरा, मावली, फतेहनगर क्षेत्र में बाइक चोरी की व महिला से मादलिया लूटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।