01 106 https://jaivardhannews.com/rajsamand-in-the-case-of-raping-a-9-year-old-innocent-girl-the-court-has-completed-the-hearing-in-20-days-the-decision-will-come-soon/

9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म को माामले में न्यायालय ने 20 दिन में सुनवाई पूरी कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 41 गवाहो के बयान करवाए और 88 दस्तावेज पेश किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई की गई। पोक्सो कोर्ट में 20 दिन में 10 पेशी पर सुनवाई पूरी हो गई है। अब जल्द फैसला आएगा।

राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षे़त्र में 27 सितंबर दाेपहर 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में घटना के 29वें मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। पाेक्साे न्यायालय ने लगातार 10 पेशी में सुनवाई करते हुए बुधवार को न्यायालय में दाेनाें पक्षाें की बहस सुनकर आराेपी पर चार्ज लगाया जाएगा।

बहस बाद गुरुवार तक फैसला आना संभावित है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 29 दिन में न्यायालय में 41 गवाहों के बयान करवाए और 88 दस्तावेज पेश किए। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद चालान पेश किया। पोक्सो कोर्ट ने 20 दिन में 10 पेशी पर सुनवाई पूरी की।

विशिष्ट लोक अभियोजक राहुल सनाढ्य ने बताया कि कांकराेली थाना क्षेत्र के शहर के पास 27 सितंबर दाेपहर मासूम के साथ बकरियां चराने वालों के पास जाने के दौरान दुष्कर्म की घटना हुई। घटना की शाम राजसमंद विधायक दीप्ति माहेेश्वरी के नेतृत्व में विरोध किया गया। 28 सितंबर को पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

29 सितंबर काे पुलिस ने डबोक से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 6 अक्टूबर कोर्ट में चालान पेश किया। पोक्सो कोर्ट ने 11 अक्टूबर को आरोपी पर चार्ज लगाते हुए 12 अक्टूबर से निरंतर सुनवाई करते हुए 4 गवाह सहित पीड़िता के बयान हुए। उसके बाद न्यायालय में अवकाश के चलते सुनवाई नहीं हाे सकी और 18 अक्टूबर को 8 गवाह के बयान हुए।

20 अक्टूबर को 6 गवाह, 21 अक्टूबर को 16 गवाह, 22 अक्टूबर को 3 गवाह, 23 अक्टूबर 2 गवाह, 25 अक्टूबर को 2 गवाह और एफएसएल रिपोर्ट पेश की। मंगलवार को आरोपी के बयान हुए। एक माह के अंदर 27 अक्टूबर बुधवार को बहस होने के साथ आराेपी काे दाेषी करार दिया जा सकता है। बहस बाद 28 अक्टूबर गुरुवार को फैसला आना संभावित है।

बता दें कि 27 सितंबर को कांकरोली थाना में बीडे़ में बकरियां चराने वालों के पास जा रही नाबालिग मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में खमनोर थाना क्षेत्र के पिपलवास निवासी संतोष भील (22) पुत्र कुकाराम भील को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया था। दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष था। विभिन्न संगठनों ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने और सजा दिलवाने की मांग की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अक्टूबर को कोर्ट में चालान पेश किया।