01 95 https://jaivardhannews.com/shameful-incident-in-nagaur-woman-kidnapped-and-gang-raped-beaten-and-cut-hair/

सामान लेकर बच्चे के साथ घर लौट रही महिला का बाइक पर तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर उसे अगवा कर लिया। महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसके बाल काट दिए। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला को छुड़वाया और एक आरोपी को हिरासत में लिया। बाकी दो आरोपी फरार हो गए।

यह शर्मनाक घटना राजस्थान के नागौर जिले के श्री बाला जी थाना क्षेत्र की है। जब महिला के पति को स्थानीय लोगों ने इस बारे में बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। उसे 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर का सामान लेकर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार 3 आरोपी आए और महिला को रास्ते में रोक लिया। इनमें से एक ने महिला के पेट में जोर से लात मारी। जिससे वो अचेत होकर नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पास के अपनी ढाणी में ले गए। वहां मारपीट के बाद आरोपियों ने उसके बाल काट दिए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन बुधवार को अपने घर का सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर आए सेराराम, उदाराम और घनश्याम ने उसे रोक लिया। उसने बताया कि पास ही रहने वाले युवक ने मुझे यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय सरपंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपियों ने पीड़िता को ढाणी के बाहर पटक दिया और मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर थाने पहुंची।