01 106 https://jaivardhannews.com/strict-action-will-be-taken-for-spreading-misinformation-on-social-media-government-increased-surveillance/

सोशल मीडिया पर कई लोग जानबूझकर गलत सूचना वायरल कर देते है इससे लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन की परेशान बढ़ जाती है। लेकिन अब सरकार ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है अब भ्रामक और गलत सूचना डालने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। राजस्थान सरकार सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर जानबूझ कर गलत सूचना फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

इसके लिए पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी सेल को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे मामलों में घटना होने पर पुलिस के रेस्पोंस टाइम को अधिक बेहतर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य पुलिस जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले, माफियाओं तथा घटनाओं को साम्प्रदायिक रंग देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी अभियान चलाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में हथियार लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक तर्कसंगत एवं पारदर्शी बनाने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इस प्रक्रिया को निर्विवाद बनाया जा सके।