01 95 https://jaivardhannews.com/the-absconding-accused-was-hiding-by-changing-religion-and-name-for-17-years-the-police-caught-the-miscreant-keeping-a-close-watch/

17 साल से फरार आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए धर्म ही बदल दिया। यहां तक कि बदमाश ने नाम भी कई बार बदल दिए। वह शहर में एक जगह नहीं रहता मकान बदलता रहता था। पुलिस को शक होने पर उस पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी डिटेल लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर पुलिस ने 2003 के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह धर्म और नाम बदलकर छिप कर रह रहा था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ कोर्ट से कई वारंट जारी हो चुके थे। भट्‌टा बस्ती थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि सत्यनारायण पुत्र कन्हैयालाल निवासी ठठेरों का रास्ता, कोतवाली जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह 2003 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम सत्यनारायण से बदल कर टेरिस रख लिया था। यहां तक कि हिंदू धर्म को छोड़ कर ईसाई धर्म का बन गया था। उसने राहुल व बुड्डा नाम भी रखा हुआ था। पकड़े जाने के डर से उसने चार जगहों पर मकान ले रखे थे। वह मकान बदल-बदल कर रहता था। कांस्टेबल निशारानी व महेंद्र कुमार को उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू की। जांच में पता लगा कि वह झोटवाड़ा तो कभी वैशालीनगर, आदर्श कालोनी में आता-जाता था। इसके बाद पुलिस टीम ने नजर रखकर उसकी डिटेल लेकर पकड़ लिया।

Author

  • Laxman Singh Rathor in jaivardhan News

    लक्ष्मणसिंह राठौड़ अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 2 दशक से ज़्यादा का अनुभव है। 2005 में Dainik Bhaskar से अपना कॅरियर शुरू किया। फिर Rajasthan Patrika, Patrika TV, Zee News में कौशल निखारा। वर्तमान में ETV Bharat के District Reporter है। साथ ही Jaivardhan News वेब पोर्टल में Chief Editor और Jaivardhan Multimedia CMD है। jaivardhanpatrika@gmail.com

    View all posts Chief Editor, Managing Director

By Laxman Singh Rathor