01 3 https://jaivardhannews.com/the-body-of-an-unknown-person-was-found-hanging-on-a-tree-by-hanging-with-a-rope-after-information-the-police-engaged-in-identification/

एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फेल गई। ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को फंदे से निचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गए। इसके बाद पुलिस इसकी शिनाख्त मेें जुट गई।

राजसमंद जिले भीम थाना में शुक्रवार दोपहर एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर रस्सी का फंदा शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भीम थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह ने बताया कि शेखावास पुलिस चौकी के अन्तर्गत जसवंतपुरा गांव में पायल होटल के पीछे पहाड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ पर लटका मिला। मृतक करीब 45 वर्ष का है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के फंदे से उतार कर अधेड़ को भीम हॉस्पीटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को भीम हॉस्पीटल की माेर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर रही है। टीम का गठन कर आत्महत्या या हत्या की जांच शुरू की।