एक शादी समारोह में दुल्हा घोड़ी पर बैठ तोरण की रस्म निभाने जा रहे थे पिछे बाराती भी चल रहे थे और DJ पर गाने चल रहे थे। इस दौरान बच्चों वहां पर पटाखे फोडे़ तो घोड़ी दुल्हे को लेकर भाग गई। एका एक दुल्हे को लेकर घोड़ी भाग जाने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। बारातियों ने चार किलोमीटर तक पीछा कर घोड़ी को पकड़ा और दुल्हे को वापस लाए।

एक दूल्हे को लेकर घोड़ी के भागने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा में दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी। पास में DJ भी बज रहा था। घोड़ी वाला भी घोड़ी को नचाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बच्चा अचानक पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज सुन घोड़ी बिदक गई। दूल्हे को लेकर भाग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोग ने कार और बाइक से घोड़े का पीछा किया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान बारात में शामिल कुछ युवक तोरण कार्यक्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।